अध्यात्म

Aaj Ka Panchang : आज संकष्टी चतुर्थी पर कितने बजे करें पूजा, पंचांग से जानिए आज के दिन के शुभ और अशुभ काल का समय

Sankashti Chaturthi Panchang (आज का पंचांग) 5 February 2026: आज गुरुवार को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है। आज तिथि, नक्षत्र, योग, शुभ मुहूर्त, अशुभ काल, राहुकाल, यमगंड और पूजा का सही समय क्या है, ये सभी कुछ हम पंचांग से जान सकते हैं। पंचांग से हम आज चंद्रमा के निकलने का समय भी जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज का पंचांग क्या कह रहा है?

5 फरवरी का पंचांग

5 फरवरी का पंचांग

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग) 5 February 2026: 5 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह (पूर्णिमांत) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसी कारण आज संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। पंचांग से हम शुभ और अशुभ काल के बारे में जानकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आज पूजा के लिए शुभ समय क्या है। आज भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। गुरुवार होने के कारण आज का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं कि आज का शुभ और अशुभ काल क्या है?

सूर्योदय एवं चन्द्रोदय

5 फरवरी को सूर्य का उदय सुबह 07:07 बजे और सूर्यास्त शाम 06:03 बजे होगा।

चंद्रमा का उदय रात 09:35 बजे और चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 09:05 बजे होगा।

आज का पंचांग

आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, जो 6 फरवरी की रात 12:22 बजे तक मान्य होगी। इसके बाद कृष्ण पंचमी तिथि आरंभ हो जाएगी।नक्षत्र के रूप में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात 10:57 बजे तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र आरंभ होगा।योग की बात करें तो सुकर्मा योग 6 फरवरी की रात 12:04 बजे तक रहेगा, इसके बाद धृति योग लगेगा। करण के अनुसार बव करण दोपहर 12:10 बजे तक रहेगा, इसके बाद बालव करण रहेगा, जो 6 फरवरी की रात 12:22 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद कौलव करण आरंभ होगा।

वार एवं पक्ष

आज का दिन गुरुवार है और कृष्ण पक्ष चल रहा है। गुरुवार का दिन ज्ञान, धर्म, गुरु कृपा और आध्यात्मिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।

चन्द्र मास, सम्वत एवं संवत्सर

आज विक्रम सम्वत 2082 (कालयुक्त), शक सम्वत 1947 (विश्वावसु) और गुजराती सम्वत 2082 (पिंगल) रहेगा।

चन्द्र मास के अनुसार फाल्गुन मास (पूर्णिमांत) और माघ मास (अमांत) मान्य रहेगा।

राशि तथा नक्षत्र

आज चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे।

सूर्य मकर राशि में रहेंगे।

सूर्य का नक्षत्र श्रवण रहेगा।

चंद्र नक्षत्र दिन और रात में उत्तराफाल्गुनी से हस्त में परिवर्तन करेगा।

ऋतु तथा अयन

आज शिशिर ऋतु रहेगी और उत्तरायण का प्रभाव बना रहेगा।

दिनमान लगभग 10 घंटे 56 मिनट और रात्रिमान करीब 13 घंटे 02 मिनट रहेगा।

मध्याह्न काल दोपहर 12:35 बजे माना गया है।

5 फरवरी संकष्टी चतुर्थी के दिन का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:22 से 06:15 तक

प्रातः सन्ध्या: सुबह 05:49 से 07:07 तक

अभिजित मुहूर्त: 12:13 से 12:57 तक

विजय मुहूर्त: 02:25 से 03:08 तक

गोधूलि मुहूर्त: 06:01 से 06:27 तक

सायाह्न सन्ध्या: 06:03 से 07:22 तक

अमृत काल: 03:32 से 05:11 तक

निशिता मुहूर्त: 12:09 से 01:01 तक (6 फरवरी)

5 फरवरी संकष्टी चतुर्थी के दिन का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: 01:57 से 03:19 तक

यमगण्ड: 07:07 से 08:29 तक

गुलिक काल: 09:51 से 11:13 तक

दुर्मुहूर्त: 10:46 से 11:30 तक

बाण: रज बाण – 6 फरवरी सुबह 06:17 बजे तक

आनन्दादि एवं तमिल योग

आज आनन्दादि योग – मातङ्ग रात 10:57 बजे तक रहेगा। इसके बाद राक्षस योग लगेगा।

तमिल योग के अनुसार आज अमृत योग रात 10:57 बजे तक रहेगा, इसके बाद मरण योग प्रभावी होगा।

जीवनम एवं नेत्रम

आज का जीवनम – पूर्ण जीवन (रात 10:57 बजे तक) और नेत्रम – दो नेत्र माने गए हैं।

निवास और शूल

आज होमाहुति मंगल की रहेगी।

दिशा शूल दक्षिण दिशा में माना गया है।

चन्द्र वास दक्षिण दिशा में रहेगा।

राहु वास दक्षिण दिशा में माना गया है।

शिववास के अनुसार भगवान शिव आज कैलाश पर विराजमान रहेंगे, जो 6 फरवरी की रात 12:22 बजे तक रहेगा। इसके बाद शिव नंदी पर माने जाएंगे।

कुम्भ चक्र के अनुसार आज गर्भ अवस्था मानी गई है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी पंचांग एवं धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। यह केवल सामान्य सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article