अध्यात्म

Sakat chauth Prasad: सकट चौथ पर इस तरीके से बनाएं तिलकुट का प्रसाद, देखें आसान रेसिपि

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 10, 2023, 07:34 AM IST

Sakat Chauth Prasad: सकट चौथ पर भगवान गणेश को तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। इस विधि से आप घर पर बेहद आसानी से इस प्रसाद को तैयार कर सकती हैं।

Image

सकट चौथ पर बनाएं तिल के लड्डू

Sakat chauth Prasad Recipe in Hindi: माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सकट चतुर्थी का व्रत व पूजन किया जाता है इस दिन सभी महिलाएं अपनी संतान की मंगल कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस साल 10 जनवरी मंगलवार को सकट चतुर्थी का व्रत है। इस व्रत में भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और गणेश जी की पूजा वंदना करती हैं। सारा दिन व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रोदय के बाद व्रत खोला जाता है । माघ माह में तिल का सेवन बहुत ही फलदायी माना गया है । यही कारण है कि इस व्रत में भगवान गणेश को तिल से बने प्रसाद का भोग लगाया जाता है । कहा जाता है कि भगवान गणेश को तिल से बने लड्डू का भोग लगाने से संतान की लंबी आयु होती है। इसी प्रसाद से सभी महिलाएं व्रत खोलती हैं आइए जानते हैं तिलकुट प्रसाद बनाने की विधि।

तिलकुट प्रसाद सामग्री (Tilkul Prasad Samagri):

1. 150 ग्राम सफेद तिल

2. 150 ग्राम गुड़

3. काजू ,बादाम , किशमिश

4. इलायची पाउडर

5. 2 चम्मच घी

तिलकुट प्रसाद बनाने की विधि (Tilkut Recipe)

1. सबसे पहले कढ़ाई गर्म करें और तिल को गर्म कढ़ाई में डाल दें।

2. तिल को सुनहरा होने तक भूने ।

3. भुने हुए तिल को ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें।

4. अब पीसे हुए तिलों में गुड़ के टुकड़े डाल दें और तिल के साथ ग्राइंड कर लें।

5. कड़ाही में दो चम्मच घी डालकर काजू, बादाम, किशमिश को तल लें।

6. तले हुए काजू, बादाम और किशमिश को को दरदरा पीस लें।

7. इसे पिसे हुए तिल में मिला लें ।

8. तिलकुट प्रसाद बनकर तैयार है ।

9. फ्लेवर देने के लिए इसमें इलायची पाउडर मिला लें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article