अध्यात्म

Safar Ki Dua In Hindi: यात्रा शुरू करने से पहले जरूर पढ़ें ये दुआ

Safar Ki Dua In Hindi: सफर की दुआ यात्रा की शुरुआत करते हुए पढ़ी जाती है। ये दुआ सुरक्षित यात्रा के लिए अल्लाह पर पूर्ण भरोसा रखने पर जोर देती है।

Image

Safar Ki Dua

Safar Ki Dua In Hindi: सफर की दुआ यात्रा शुरू करने से पहले पढ़ी जाती है। ये दुआ बताती है कि केवल अल्लाह के पास ही यात्रा की सुरक्षा और सफलता सुनिश्चित करने की शक्ति है। चाहे आप किसी भी काम पर जा रहे हों उससे पहले ये दुआ जरूर पढ़नी चाहिए। मुस्लिम मान्यताओं अनुसार इस दुआ को पढ़ने से यात्रा में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती। ये दुआ एक तरह से यात्रा के समय सुरक्षित महसूस करने में मदद करती है।

Safar ki Dua | सफर की दुआ

सुब्हानल्लजी सख्ख-र-लना हाज़ा वमा कुन्ना लहू मुकरिनीन, व इन्ना इला रब्बिना लमुन्कलिबून

Safar Se Wapsi Ki Dua । सफर से वापसी की दुआ

ला इलाह इल्लल्लाहु, वहदहू ला शरीक लहु, लहुल मुल्क-व-लहुल हम्दु, वहु-व अला कुल्लि शैइन क़दीर, आइबू–न, ताइबू-न आबिदू-न, साजिदू-न, लिरब्बिना हामिदू-न सदकल्लाहु वअदहु व-न-स-र अब्दहु व ह-ज़-मल अहज़ा – ब वहदह

तर्जुमा : अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लाइक नहीं, वह अकेला है, कोई उसका शरीक नहीं, उसी का मुल्क है, और उसी के लिए हम्द है।

Safar Me Rukne Ki Dua । सफर में ठहरने की दुआ

अऊजु बि-कलिमातिल्लाहि त्ताम्माति मिन शर्रि मा ख़लक

तर्जुमा : मैं पनाह माँगता हूँ अल्लाह के पूरे कलिमों के ज़रीए, तमाम मख़्लूक की बुराई से ।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article