Sanjay Gupta on Shah Rukh Khan: 90 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ अंडरवर्ल्ड का दबदबा भी था, जो इंडस्ट्री में उस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भी था। 90 के दशक कई एक्टर्स ऐसे थे, जिनको अंडरवर्ल्ड से धमकियां आती रहती थीं। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शाहरुख खान भी उन एक्टर्स में से एक थे, पर अंडरवर्ल्ड से दबाब बनाए जाने की कोशिश की गई थी। इसी दौर से जुड़ा एक बड़ा खुलासा फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने किया है। उन्होंने दावा किया कि उस समय कई बड़े बॉलीवुड कलाकारों ने अंडरवर्ल्ड के दबाव में कॉन्ट्रैक्ट साइन किए थे लेकिन शाहरुख खान ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Varun Dhawan ने 'Hanuman Ansh' की तारीफ, शोभिनव सत्या की एक्टिंग के हुए मुरीद)
अंडरवर्ल्ड की धमकियों से झुके नहीं थे शाहरुख खान
संजय गुप्ता के मुताबिक जब अंडरवर्ल्ड की तरफ से शाहरुख खान पर दबाव बनाया गया तो उन्होंने झुकने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने शाहरुख खान को लेकर साफ शब्दों में कहा था कि वह एक पठान हैं और उन्हें डराया नहीं जा सकता। संजय गुप्ता के अनुसार शाहरुख खान ने कथित तौर पर कहा था, 'मैं पठान हूं। अगर गोली मारनी है तो मार दो। मैं डरने वाला नहीं हूं और तुम्हारे लिए कोई फिल्म या शो नहीं करूंगा।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie box office Day 3: पंकज-अली की फिल्म का जलवा है जारी, कमाए इतने करोड़)
90s में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन
90 के दशक में बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के कथित कनेक्शन को लेकर कई चीजें आज भी सामने आती हैं। उस समय फिल्म इंडस्ट्री में कई सितारों, निर्माताओं और निर्देशकों को धमकियां मिलने की खबरें भी सुर्खियों में रहती थीं। ऐसे माहौल में शाहरुख खान का कथित तौर पर दबाव के आगे न झुकना उनकी मजबूत शख्सियत को दिखाता है। संजय गुप्ता द्वारा किए खुलासे के बाद शाहरुख खान के फैन्स उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आने वाले दिनों में फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा।
