Madirakshi Mundle Come To Support Rohit Chandel: टीवी सीरियल सैराब (Sairaab) में नजर आए एक्टर रोहित चंदेल (Rohit Chandel) इन दिनों अपने जिंदगी के सबसे मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं। रोहित पर 16 साल की लड़की संग बदसलूकी करने का आरोप लगा है, जिसके बाद से ही एक्टर जेल में बंद हैं। रोहित बीते दो महीने से जेल में हैं और किसी न किसी वजह से उन्हें बेल नहीं मिल रही है। इस पूरे मामले ने रोहित की छवि को काफी खराब कर दिया है। सोशल मीडिया पर वह काफी ट्रोल हुए, लेकिन इस बीच रोहित चंदेल को अपनी को-एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले (Madirakshi Mundle) का सपोर्ट मिला है। मदिराक्षी ने रोहित और उसके परिवार की बात की है। Bigg Boss 20: शो के पहले हफ्ते में होगी मुनव्वर फारूकी-Farrhana Bhatt की धांसू एंट्री, घरवालों को दिखाएंगे आइना
रोहित चंदेल के लिए मदिराक्षी मुंडले ने किया पोस्ट
मदिराक्षी मुंडले इस विवाद में पहले दिन से रोहित चंदेल के साथ खड़ी हैं और वह लगातार एक्टर का सपोर्ट कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें रोहित चंदेल को अपना दोस्त बताया है और उन लोगों की तारीफ की है, जो इस मुश्किल समय में एक्टर का सपोर्ट बने हैं। मदिराक्षी मुंडले ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दोस्तों, बस एक बात मेरे दिल से। मैं अपने सभी सह-कलाकारों, दोस्तों और आप सभी से प्यार करती हूं। मैं किसी को नापसंद नहीं करती। रोहित भी मेरा दोस्त है, और अभी, यह देखते हुए कि वह और उसका परिवार किस दौर से गुजर रहे हैं, मुझे लगता है कि उसे सहारे की जरूरत है। यहां रहते हुए हम सबने देखा है कि क्या गलत हुआ है और यह दौर कितना मुश्किल है।' Urfi Javed का बिगड़ा चेहरा, लाल निशान और सूजी हुई आंखें देख टेंशन में आए फैंस
Madirakshi Mundle-Rohit Chandel
