Shash Rayoga 2024: शनि वर्तमान में कुंभ राशि में विराजित हैं। अपनी ही राशि में मौजूद रहकर ये शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ये योग बेहद प्रभावशाली माना जाता है। ये राजयोग तब बनता है जब शनि लग्न भाव से केंद्र भाव में स्थित हो। यह एक दुर्लभ राजयोग माना जाता है, जो पंचमहापुरुष योग में शामिल है। ज्योतिष अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में शश राजयोग होता है। वह व्यक्ति में खूब सम्मान प्राप्त करता है।
वृश्चिक राशि
शश योग का वृश्चिक राशि वालों को भरपूर लाभ मिलेगा। ये समय आपके लिए बेहद अनुकूल साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में शीर्ष तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। पदोन्नति के भी प्रबल आसार हैं। अगर आप खुद का काम करते हैं तो भी खूब लाभ कमाएंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी शश राजयोग लकी रहेगा। इस अवधि में अचानक से कोई बड़ा लाभ मिलेगा। भाग्य साथ है। वाहन, भूमि आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते हैं। इस दौरान आपकी छवि एक टीम लीडर के रूप में उभरेगी। यह समय शेयर मार्केट के माध्यम से पैसा कमाने के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन की बात करें तो, आप अपने रिश्ते में पार्टनर के साथ संतुष्ट दिखाई देंगे।
कुंभ राशि
शश राजयोग के बनने से कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ प्राप्त होंगे। 2025 तक का समय आपके लिए अच्छा है। आपको विदेश यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। पेशेवर मोर्चे पर यह गोचर आपके करियर में बदलाव ला सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों के लिए भी समय अच्छा है। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। बनेंगे।
