अध्यात्म

Ramadan 2026: रमजान 2026 कब से शुरू है, जानें रमजान 2026 डेट्स इन इंडिया

Ramadan 2026 mein kab se shuru hoga (Ramadan 2026 dates in India): रमजान को इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह महीना 29 या 30 दिनों का होता है और इसकी तारीख चांद दिखने के आधार पर तय की जाती है। इस पाक महीने में रोजे भी रखे जाते हैं। यहां जानें कि रमजान 2026 में कब से कब तक है। जानें रमजान 2026 डेट्स इन इंडिया।

ramdan kab se hain 2026 mein, ramdan 2026 date in india

Ramdan कब से कब तक रहेगा 2026 में

Ramadan 2026 mein kab se shuru hoga (Ramadan 2026 dates in India): साल 2026 में रमजान की शुरुआत इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार तय की जाती है। यानी नया चांद (Hilal) दिखाई देने के बाद ही माह की शुरुआत होती है। भारत में 2026 में रमजान 18 या 19 फरवरी 2026 से शुरू होगा। बता दें कि सही तिथि चांद दिखने के आधार पर तय होगी। वैसे चांद देखने की परंपरा हर जगह थोड़ी अलग होती है। जैसे कि सऊदी अरब या खाड़ी देशों में पहला रोजा 17–18 फरवरी को हो सकता है, और भारत में अगले दिन (19 फरवरी) रोजा रखने की संभावना अधिक बताई जा रही है।

रमजान 2026 में कब से शुरू होगा

चांद दिखने के आधार पर रमजान की तारीख तय होती है। इसकी डेट 18 या 19 फरवरी 2026 की हो सकती है। यह चांद दिखने के आधार पर तय होगा।

Ramadan कब से कब तक रहेगा 2026 में

रमजान 2026 का पाक महीना लगभग 29–30 दिन तक चलता है। अगर इसकी शुरुआत 18 या 19 फरवरी से होती है, तो यह माह लगभग 19 या 20 मार्च तक चलेगा।

रमजान महीने का क्या महत्व है

रमजान मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने का विशेष महत्व कई कारणों से है। यह महीने में पवित्र कुरान का अवतरण शुरू हुआ माना जाता है। यही वजह है कि रमजान को इतना विशेष माना गया है। इस्लाम में रोजा (उपवास) रखना एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य है। यह धैर्य, संयम, आत्म-नियंत्रण और सहानुभूति सीखने का समय भी है। लोग दिनभर में न केवल भोजन से, बल्कि क्रोध, बुरे विचारों और निंदात्मक भावनाओं से भी बचते हैं।

रमजान के महीने में क्या होता है?

रमजान के दौरान रोजेदार (जो रोजा रखते हैं) रोज सुबह सुहूर (pre-dawn meal) करते हैं और सूर्यास्त के समय इफ्तार (fast-breaking meal) लेते हैं। इस महीने में लोग अपने व्यवहार और अचार-व्यवहार में सुधार लाने की कोशिश करते हैं। यह आत्म-सुधार, दया, परोपकार और भाईचारे को बढ़ाने का महीना भी माना गया है।

रमजान में शब ए कद्र कब आती है

रमजान के आखिरी दस दिन खास होते हैं, क्योंकि इन रातों में एक शबे कद्र भी आती है। मुस्लिम मान्यता के अनुसार यह वह रात है जब इबादत का सवाब हजार महीनों के बराबर होता है। यानी इस रात को बेहद पाक और इबादत की रात माना जाता है।

Ramadan के बाद Eid कब है 2026 में

जैसे ही रमजान महीने का अंत होता है, अगले महीने शव्वाल (Shawwal) के पहले दिन ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) मनाई जाती है। यह त्योहार रोजों के खत्म होने का प्रतीक है और इसकी तारीख भी चांद दिखाई देने के बाद तय होती है। 2026 में भारत में Eid-ul-Fitr की संभावित तारीख 20 या 21 मार्च 2026 बताई जा रही है।

ईद के दिन मुसलमान सुबह विशेष नमाज पढ़ते हैं, एक दूसरे को मिठाइयां और शुभकामनाएं देते हैं और जरूरतमंदों को दान करते हैं।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article