अध्यात्म

Ram Lalla Surya Tilak Photo: प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर देखें रामलला के सूर्य तिलक की खास फोटोज

Ram Lalla Surya Tilak Photo: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हम आपको दिखाएंगे उनके सूर्य तिलक की कुछ खास तस्वीरें।

Image

Ram Lalla Surya Tilak Photo

Ram Lalla Surya Tilak Photo: पिछले साल रामनवमी के दिन अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा का सूर्य तिलक किया गया था। जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया था। आपकी उसी याद को ताजा करने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं भगवान राम के सूर्य तिलक की खास फोटोज। जिन्हें आप प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर अपने परिजनों और मित्रों को भेज सकते हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपका मन राममय हो जाएगा।

Ram Lalla Surya Tilak Photo (रामलला सूर्य तिलक फोटो)

Ram Lalla Surya Tilak Photo

Ram Lalla Surya Tilak Photo

सूर्य तिलक में सूर्य की किरणों को दर्पण और लेंस के ज़रिए रामलला के माथे पर केंद्रित किया गया था।

Ram Lalla Surya Tilak Photo

Ram Lalla Surya Tilak Photo

पिछले साल 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी के दिन रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक किया गया था।

Surya Tilak Photo

Surya Tilak Photo

सूर्य तिलक के समय लगभग पांच मिनट तक रामलला के माथे पर सूर्यदेव शोभित रहे। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लाखों की संख्या में भक्तगण अयोध्या पहुंचे थे।

ram lalla surya tilak photo

ram lalla surya tilak photo

सूर्य तिलक के समय श्रीराम को विशेष पोशाक पहनाई गई और उनका खास श्रृंगार भी किया गया था।

रामलला का सूर्य तिलक कैसे किया गया था (Ram Lalla Ka Surya Tilak Kaise Hua Tha)

भगवान राम के सूर्य तिलक के दौरान सूर्य की रोशनी मंदिर के तीसरे तल पर लगे पहले दर्पण पर पड़ी। यहां से फिर रोशनी परावर्तित होकर पीतल की पाइप में पहुंची। फिर किरण पीतल के पाइप में लगे दूसरे दर्पण से टकराकर 90 डिग्री पर पुनः परावर्तित हुई। फिर पाइप से जाते हुए सूर्य की किरण तीन अलग-अलग लेंस से होकर गुजरी और इसके बाद लंबे पाइप के गर्भ गृह वाले सिरे पर लगे शीशे से टकराई। जिसके बाद सूर्य की किरण ने सीधे रामलला के मस्तिष्क पर 75 मिलीमीटर का गोलाकार तिलक लगाया।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article