बॉक्स ऑफिस

जापान में क्यों बुरी तरह फ्लॉप हो गई Ranveer Singh की धुरंधर?

Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' भारत में ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन जापान में दर्शकों का साथ नहीं मिला। आखिर सुपरहिट फिल्म वहां क्यों फ्लॉप हो गई? जानिए इसकी बड़ी वजह।

Image

जापान में क्यों फ्लॉप हुई धुरंधर? (pic credit-dhurandhar)

Dhurandhar Movie: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar ) ने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। दर्शकों ने फिल्म को भरपूर प्यार दिया और यह साल 2025 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म को जापान में भी रिलीज किया और वहां भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई थी। लेकिन जापानी बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी और बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ब्लॉकबस्टर साबित हुई यह फिल्म जापान में क्यों फ्लॉप हो गई? आइए जानते हैं इसकी बड़ी वजह। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-जापान के बॉक्स ऑफिस पर निकल गई 'Dhurandhar' की हेकड़ी, Ranveer Singh स्टारर को देखने पहुंचे इतने दर्शक)

जापान में क्यों फ्लॉप हुई धुरंधर?

इस बारे में Variety India ने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श से बात की। उनका का कहना है कि जापान में फिल्म का कमजोर प्रदर्शन इसकी ब्लॉकबस्टर सफलता पर कोई असर नहीं डालता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'बाहुबली 2' भी चीन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके बावजूद वह दुनियाभर में ब्लॉकबस्टर रही। उनके मुताबिक, हर फिल्म हर देश में सफल नहीं हो सकती और एक-दो बाजारों में कमजोर प्रदर्शन से फिल्म की कुल सफलता कम नहीं हो जाती। वहीं, फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला का मानना है कि 'धुरंधर' जापान में इसलिए नहीं चल सकी क्योंकि फिल्म की कहानी वहां के दर्शकों से जुड़ नहीं पाई। उन्होंने बताया कि जापान में 'बाहुबली 2', 'आरआरआर', 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'द लंचबॉक्स' जैसी फिल्मों को इसलिए पसंद किया गया क्योंकि उनमें भावनात्मक कहानी या सांस्कृतिक जुड़ाव था।

रमेश बाला ने आगे कहा कि जापान के दर्शक भारत-पाकिस्तान की जासूसी वाली फिल्मों में ज्यादा रुचि नहीं लेते। उनका कहना है कि अगर जापान और चीन से जुड़ी फिल्म भारत में आए तो शायद भारतीय दर्शक भी उससे ज्यादा जुड़ाव महसूस नहीं करेंगे। इसलिए जापानी दर्शक ऐसी फिल्मों को ज्यादा पसंद करते हैं जिनमें इंसानी भावनाएं या उनकी संस्कृति से जुड़ी कहानी हो। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article