अध्यात्म

शुक्र का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में होगा प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

Shukra Gochar Purva Phalguni Nakshatra 2026: धन के दाता दैत्यगुरु शुक्र सिंह राशि में रहते हुए अपने ही नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में जा रहे हैं। इससे कुछ राशि वालों को लाभ हो सकता है।

Image

शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए कैसा रहेगा

Shukra Gochar Purva Phalguni Nakshatra 2026: ज्योतिष में शुक्र को धन, लग्जरी, सुख-सुविधा, लव लाइफ और रोमांस का मालिक माना जाता है। जब भी शुक्र देव का राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो हमारी लाइफस्टाइल और फाइनेंशियल कंडीशन पर इसका असर पड़ता है। 16 जुलाई 2026 को शाम 7 बजकर 11 मिनट पर शुक्र ग्रह सिंह राशि में रहते हुए अपने ही नक्षत्र 'पूर्वाफाल्गुनी' में प्रवेश करने जा रहे हैं।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी खुद शुक्र देव ही हैं, इसलिए अपने ही नक्षत्र में आने से इनकी पावर और शुभता बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का यह मेल लोगों के कॉन्फिडेंस, करियर, फैशन, मीडिया और पैसों के मामलों में बहुत बड़े और पॉजिटिव बदलाव लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि इस गोचर का असर सभी 12 राशियों के करियर, बैंक बैलेंस, लव लाइफ और फैमिली पर कैसा होने वाला है।

क्यों खास है पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र

ज्योतिष में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र को आनंद, सौंदर्य, प्रेम, विवाह, सृजन, रचनात्मकता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र के देवता 'भग' हैं, जो खुशहाल शादीशुदा जिंदगी और तरक्की देते हैं। जब शुक्र इस नक्षत्र में आते हैं, तो लोगों का झुकाव लाइफ को एन्जॉय करने, नई गाड़ियां या सुख-सुविधा की चीजें खरीदने की तरफ बढ़ता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत पोजीशन में हैं, उन्हें इस दौरान अचानक धन लाभ और समाज में खूब मान-सम्मान मिल सकता है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए यह गोचर कैसा रहने वाला है।

मेष राशि (Aries)

शुक्र का यह गोचर आपकी कुंडली के 5वें हाउस (लव और बुद्धि का घर) को एक्टिव करेगा। इससे आपकी लव लाइफ बहुत रोमांटिक होने वाली है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए शादी या नए रिश्ते के प्रस्ताव आ सकते हैं। करियर की बात करें तो मीडिया, राइटिंग, थियेटर और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। हालांकि, शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में बिना सोचे-समझे बड़ा रिस्क लेने से बचें।

उपाय: मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के स्वामी खुद शुक्र देव ही हैं और यह गोचर आपके चौथे भाव यानी सुख और माता के घर में होने जा रहा है। इसके असर से आपकी फैमिली लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। नया घर, फ्लैट या गाड़ी खरीदने के शानदार योग बन रहे हैं। अगर आप काफी समय से घर का डेकोरेशन या रिनोवेशन कराने की सोच रहे थे, तो समय बहुत अच्छा है। करियर में स्टेबिलिटी आएगी और आपको अपनी मां का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

उपाय: मां लक्ष्मी को केसर वाली खीर का भोग लगाएं और खुद भी खाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह गोचर तीसरे भाव यानी साहस और कम्युनिकेशन के घर में होगा। इसके प्रभाव से आपकी बात करने की कला और राइटिंग स्किल्स बहुत शानदार हो जाएगी। अगर आप मीडिया, जर्नलिज्म, पीआर, सोशल मीडिया, मार्केटिंग या आईटी सेक्टर में काम करते हैं, तो इस दौरान आपको नए प्रोजेक्ट्स और अच्छा बोनस मिल सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और बिजनेस के सिलसिले में की गई छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी।

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं और हरी मूंग की दाल दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए शुक्र का प्रवेश दूसरे भाव मतलब धन और परिवार के घर में होगा। यह गोचर आपकी फाइनेंशियल कंडीशन को बहुत मजबूत करने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी मीठी बोली से लोग इम्प्रेस होंगे और नए काम के मौके मिलेंगे। फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों को इस दौरान बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक काम या उत्सव भी हो सकता है।

उपाय: श्रीसूक्त का पाठ करें और सफेद रंग की मिठाई का दान करें।

सिंह राशि (Leo)

शुक्र देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं और अब वे अपने ही नक्षत्र में आ रहे हैं, जिससे आपका पहला भाव यानी लग्न एक्टिव हो जाएगा। इससे आपकी पर्सनालिटी बहुत अट्रैक्टिव हो जाएगी और आपका सेल्फ-कॉन्फिडेंस सातवें आसमान पर होगा। ऑफिस में आपके काम और लीडरशिप की तारीफ होगी। लव लाइफ के मामले में यह समय बेहद शानदार रहेगा, पार्टनर के साथ ट्यूनिंग कमाल की रहेगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी।

उपाय: भगवान लक्ष्मी-नारायण को सुंगधित इत्र चढ़ाएं और खुद भी इसका इस्तेमाल करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों के लिए यह गोचर 12वें हाउस यानी खर्च और विदेश के घर में होने जा रहा है। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनियों (MNCs) में काम करते हैं या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में हैं, उन्हें इस दौरान शानदार मुनाफा मिल सकता है। हालांकि, लग्जरी और सुख-सुविधा की चीजों पर आपका खर्च काफी बढ़ सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ने का डर रहेगा। इस समय आपका ध्यान पूजा-पाठ और स्पिरिचुअल कामों में भी लगेगा। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

उपाय: छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं और सफेद रंग की चीजें दान करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और उनका यह गोचर आपके 11वें हाउस यानी प्रॉफिट और इनकम के घर में होगा। यह समय आपके लिए लॉटरी लगने जैसा है। आपकी सैलरी बढ़ सकती है और एक्स्ट्रा इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस में पहले किए गए निवेश (Investments) से इस समय बहुत अच्छा रिटर्न मिलेगा। दोस्तों और बड़े-बड़े लोगों से आपकी पहचान बढ़ेगी, जो आपके करियर में बहुत काम आएगी।

उपाय: शाम को मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर 10वें भाव यानी कर्म और करियर के घर में होगा। जॉब करने वाले लोगों को बड़ी सफलता, मनपसंद ट्रांसफर या प्रमोशन की गुड न्यूज मिल सकती है। बिजनेसमैन अपने काम को आगे बढ़ा पाएंगे। अगर आपका काम ब्यूटी, फैशन, होटल या क्रिएटिव फील्ड से जुड़ा है, तो यह समय आपके लिए गोल्ड पीरियड साबित होगा। समाज में आपका नाम और रुतबा बढ़ेगा।

उपाय: छोटी उंगली में चांदी की अंगूठी पहनें या मंदिर में चांदी का दान करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए यह गोचर 9वें हाउस यानी भाग्य और धर्म के घर में होने जा रहा है। इस दौरान किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिससे आपके रुके हुए काम भी फटाफट पूरे होने लगेंगे। हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे छात्रों को मनपसंद कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक या खूबसूरत जगह पर घूमने का प्लान बन सकता है। पिता और गुरुजनों का सपोर्ट आपके बहुत काम आएगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर 8वें हाउस यानी गुप्त धन और रिसर्च के घर में होने जा रहा है। रिसर्च, एस्ट्रोलॉजी या रहस्यमयी चीजों से जुड़े लोगों को इस समय बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको पैतृक संपत्ति या किसी गुप्त तरीके से अचानक पैसा मिल सकता है। हालांकि, इस दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें और पार्टनर के साथ फालतू की बहस से बचें ताकि घर में शांति रहे।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर 7वें हाउस यानी पार्टनरशिप और मैरिज के घर में होने जा रहा है। अगर आपकी शादीशुदा जिंदगी में लंबे समय से कोई तनाव चल रहा था, तो वह अब पूरी तरह खत्म हो जाएगा और आपसी प्यार बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है और शादी की बात पक्की हो सकती है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले लोगों को इस दौरान बड़ा मुनाफा होगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन पति-पत्नी साथ मिलकर माता लक्ष्मी की कपूर से आरती करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर छठे (6th) हाउस यानी रोग, कर्ज और शत्रु के घर में होगा। ऑफिस में आपका कॉम्पिटिशन बढ़ सकता है, कुछ लोग आपके खिलाफ प्लानिंग भी कर सकते हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप सबको पीछे छोड़ देंगे। इस दौरान किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही कर्ज लें। सेहत के मामले में पेट की खराबी या स्किन की प्रॉब्लम परेशान कर सकती है, इसलिए खान-पान और लाइफस्टाइल को सही रखें।

उपाय: हर शुक्रवार को शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाएं और 'ओम नमः शिवाय' का जाप करें।

किन क्षेत्रों में होगा लाभ

शुक्र का अपने ही नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी में प्रवेश करना देश-दुनिया में भी बड़े बदलाव लाता है। इसके प्रभाव से आने वाले समय में इन सेक्टर्स में तेजी देखने को मिलेगी। सिनेमा हॉल, ओटीटी प्लेटफॉर्म, म्यूजिक और थियेटर से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। कोई नया गाना या फिल्म सुपरहिट हो सकती है। कॉस्मेटिक्स, ब्यूटी पार्लर, ज्वेलरी शॉप और लग्जरी ब्रांड्स की सेल्स में भारी उछाल आएगा। इस दौरान ऑटोमोबाइल, होटल और टूरिज्म से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article