अध्यात्म

Ram Lalla Murti: घर बैठें करें अयोध्या रामलला के दीदार, देखें मनमोहक तस्वीरें

Ram Lalla Images HD: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की ऐसी अद्भुत मूर्ति स्थापित की गई है जिसके दर्शन के लिए राम भक्त ललायित रहते हैं। यहां आप देखेंगे रामलला की प्रतिमा की मनमोहक तस्वीरें।

Image

Ram Lalla Images HD (Photo Credit- Shri Ram Mandir Ayodhya Instagram)

Ram Lalla Images HD (रामलला फोटो hd): 22 जनवरी के बाद से ही अयोध्या राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर कोई रामलला की एक झलक पाने के लिए बेताब है। तो वहीं जो लोग किसी कारण रामलला के दर्शन करने अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो वो घर पर ही इंटरनेट के माध्यम से रामलला की प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं। अगर आप भी घर बैठे रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां आप देखेंगे अयोध्या राम मंदिर की मूर्ति की शानदार फोटोज।

अयोध्या राम मंदिर अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार इस मंदिर का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा हो जाएगा। बता दें ये मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया जा रहा है। मंदिर में रामलला की मूर्ति के अलावा राम दरबार की मूर्तियां भी रखी जाएंगी।

बता दें रामलला की मूर्ति को काले पत्थर से बनाया गया है। इस पत्थर को कृष्ण शिला के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी अनुसार इस पत्थर से रामलला की मूर्ति इसलिए बनाई गई है क्योंकि ये पत्थर हजारों सालों तक खराब नहीं होता। साथ ही दूध से अभिषेक करने पर भी इस पत्थर से बनी रामलला की मूर्ति में कोई बदलाव नहीं होगा। चंदन, रोली आदि लगाने से भी रामलला की प्रतिमा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

ram lalla murti hd photo

ram lalla murti hd photo

रामलला की यह मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। इस मूर्ति को एक ही पत्थर से बनाया गया है।

ram lalla photo hd

ram lalla photo hd

रामलला की मूर्ति का रंग काला रखा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वाल्‍मीकि रामायण में भी भगवान राम के स्वरूप को श्याम वर्ण का ही बताया गया है। इसलिए रामलला की मूर्ति का रंग काला है। साथ ही रामलला की श्यामल रूप में ही पूजा होती है।

ayodhya ram mandir photo

ayodhya ram mandir photo

मूर्ति का वजन 200 किलोग्रा, इसकी ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई तीन फीट है। इस मूर्ति में भगवान राम के 5 साल के बाल रूप को दर्शाया गया है।

ram lalla idol

ram lalla idol

रामलला की मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतारों को भी दर्शाया गया है। ये 10 अवतार हैं- मत्‍स्‍य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्‍ण, बुद्ध, कल्कि।

ram murti hd

ram murti hd

इस मूर्ति के चारों तरफ बनी पट्टिका में एक तरफ हनुमानजी और दूसरी ओर गरुड़ जी हैं।

ram ji murti

ram ji murti

मूर्ति में रामलला के बाएं हाथ को धनुष-बाण पकड़ने की मुद्रा में दिखाया गया है। रामलला की मूर्ति दक्षिण भारतीय शैली की है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article