अध्यात्म

Raksha Bandhan 2024 Shubh Sanyog: रक्षा बंधन के दिन बन रहा है ये अद्भुत संयोग, जानिए राखी बांधने का सबसे शुभ समय

Raksha Bandhan 2024 Shubh Sanyog: इस साल रक्षा बंधन का पर्व 19 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन मनाया जाता है। इस साल राखी के दिन शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं इस दिन कौन से शुभ योग बनेंगे और राखी बांधने का शुभ समय।

Image

Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024 Shubh Sanyog: रक्षा बंधन का पर्व भाई- बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता पर्व है। राखी का पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 19 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और ईश्वर से उनके मंगल की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन को इस खास मौके पर सुरक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षा बंधन के त्योहार पर बहुत सारे शुभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योग में राखी का पर्व मनाने से जीवन में सफलता आएगी। आइए जानें रक्षा बंधन के दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

Raksha Bandhan 2024 Shubh Sanyog (रक्षा बंधन शुभ संयोग 2024)

इस साल रक्षा बंधन के दिन चार अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। राखी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह से लेकर 8 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस दिन पूरे दिश शोभन योग रहने वाला है। वहीं रवि योग सुबह 05:53 से 08:10 तक है रहेगा। इसके साथ ही रक्षा बंधन के दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा।

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat (राखी बांधन के शुभ समय 2024)

इस साल राखी का पर्व 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधन के सबसे शुभ समय दोपहर के 1 बजकर 32 मिनट से रात 9 बजकर 08 मिनट तक रहने वाला है। इस शुभ मुहूर्त में राखी बांधना उत्तम फलदायी होगा।

Raksha Bandhan 2024 Bhadrakaal (रक्षा बंधन पर भद्रा टाइम 2024)

इस साल रक्षा बंधन के दिन भद्रा का समय 18 अगस्त 2024 की रात 2:21 बजे से 19 अगस्त 2024 को दोपहर 1:24 बजे तक रहने वाला है। भद्राकाल में गलती से भी राखी ना बांधे।

Raksha Bandhan Significance (रक्षाबंधन का महत्व)

रक्षा बंधन का पर्व भाई बहन के प्रेम को दर्शाने वाला सबसे खास त्योहार है। इस पर्व पर बहने अपने भाई की कलाई पर अपने अटूट प्रेम के प्रतीक के रूप में रक्षा सूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देते हैं और अपनी क्षमतानुसार उपहार देते हैं। इस दिन दोनों भाई बहन मिलकर एक दूसरे की मंगल कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article