Rahu Dosh Upay In Hindi (राहु दोष उपाय): ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना गया है। पौराणिक कथा के अनुसार समुंद्र मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप में देवताओं को अमृतपान कराया था, उसी दौरान छल से राहु और केतु नामक राक्षक ने छल से अमृतपान कर लिया। इस बात से क्रोधित होकर विष्णु जीने ने उनका सर धड़ से अलग कर दिया। तब से राहु केतु छाया ग्रह हो गए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये ग्रह बहुत ही क्रूर होते हैं। जिन जातक की कुंडली में राहु दोष होता है, उनको अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दोष को कम करने के लिए शास्त्रों में बहुत सारे उपाय करने के बारे में बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कुंडली से राहु दोष को कम करने के लिए किन खास उपायों को करना चाहिए।
Rahu Dosh Upay In Hindi (राहु दोष उपाय)
- कुंडली में राहु की प्रतिकूल स्थिति को दूर करने के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर जल और काले तिल चढ़ाएं। स्नान के बाद 108 बार ऊँ रां राहवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय को करने से भगवान शिव की कृपा भी प्राप्त होती है।
- राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए कुत्ते को रोटी देना शुभ शगुन माना जाता है। माना जाता है कि इससे राहु प्रसन्न होते हैं। साथ ही इसका आपके जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- यदि आपकी कुंडली में राहु दोष है तो शनिवार के दिन काला वस्त्र धारण करें और ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से दोष दूर होगा।
- शनिवार के दिन एक बर्तन में जल, कुशी और दूर्वा रखकर पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ाने से राहु दोष समाप्त हो जाता है।
- रत्न शास्त्र में राहु दोष को शांत करने के लिए गोमेद रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आपको राहु की शांति के लिए किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेकर शनिवार के दिन यह रत्न धारण करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपचार से राहु दोष दूर हो जाता है।
