अध्यात्म

Radha Ashtami Bhajan Lyrics in Hindi: राधा अष्टमी के भजन, राधा रानी के भजन लिरिक्स, देखें राधा-कृष्ण के भजन लिखे हुए

Radha Ashtami Bhajan Lyrics in Hindi (राधा रानी के भजन इन हिंदी): श्री राधा रानी भक्ति, प्रेम और श्रद्धा की परम देवी हैं। राधा जी, भगवान श्रीकृष्ण की आदि शक्ति, अनन्य प्रेयसी, और संपूर्ण भक्ति की स्वरूपा मानी जाती हैं। राधा अष्टमी के दिन राधा रानी के भजन जरूर गुनगुनाए जाते हैं। यहां से आप राधा जी के भजन देख सकते हैं। यहां देखें राधा अष्टमी के भजन, राधा रानी के भजन लिरिक्स, देखें राधा-कृष्ण के भजन लिखे हुए।

Image

राधा रानी भजन लिरिक्स इन हिंदी (pic credit: canva)

Radha Ashtami Bhajan Lyrics in Hindi (राधा रानी के भजन इन हिंदी): राधा रानी को शास्त्रों में लक्ष्मी जी का स्वरुप माना गया है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से राधा रानी की उपासना करता है और उनकी भक्ति निर्मल भाव से करता है उस पर भगवान कृष्ण जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। अब आज राधा अष्टमी है और इस खास दिन पर भक्त राधा जी के भजन जरूर गाते हैं। यहां से आप राधा रानी के भजन लिरिक्स देख सकते हैं। यहां देखें राधा अष्टमी के भजन, राधा रानी के भजन लिरिक्स, देखें राधा-कृष्ण के भजन लिखे हुए।

राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी (Radhe Radhe Japo Chale Aayenge Bihari lyrics) -

वंशी विभूषित करा नवनीर दाभात् पीताम्बरा दरुण बिंब फला धरोष्ठात्।

पूर्णेन्दु सुन्दर मुखादर बिंदु नेत्रात् कृष्णात परम किमपि तत्व महम नजानि।।

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी

आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा मेरी चंदा चकोर है बिहारी

राधा मेरी चंदा चकोर है बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा रानी मिश्री तो स्वाद है बिहारी

राधा रानी मिश्री तो स्वाद है बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा मेरी गंगा तो धार है बिहारी

राधा मेरी गंगा तो धार है बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा रानी तन है तो प्राण है बिहारी

राधा रानी तन है तो प्राण है बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा रानी सागर तरंग है बिहारी

राधा रानी सागर तरंग है बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा रानी मोहनी तो मोहन बिहारी

राधा रानी मोहनी तो मोहन बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा मेरी गोरी तो साँवरे बिहारी

राधा मेरी गोरी तो साँवरे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा रानी भोली भाली चंचल बिहारी

राधा रानी भोली भाली चंचल बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा रानी नथनी तो कंगन बिहारी

राधा रानी नथनी तो कंगन बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधा रानी मुरली तो तान है बिहारी

राधा रानी मुरली तो तान है बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी

आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी

मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना (Meri Vinti Yahi Radha Rani Kripa Barsaye Rakhna)-

मेरी विनती यही है राधा रानी,

कृपा बरसाए रखना,

हे महारानी कृपा बरसाए रखना,

हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना॥

मुझे तेरा ही सहारा महारानी,

चरणों से लिपटाये रखना,

कृपा बरसाए रखना,

हे महारानी कृपा बरसाए रखना,

हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना॥

छोड़ दुनिया के झूठे नाते सारे,

किशोरी तेरे दर पे आ गया,

मैंने तुमको पुकारा बृजरानी,

की जग से बचाए रखना,

कृपा बरसाए रखना,

हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,

हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा॥

इन स्वासो की माला पे में,

सदा ही तेरा नाम सिमरूं,

लागि लगन श्री राधा नाम वाली,

लगन ये लगाये रखना,

कृपा बरसाए रखना,

हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,

हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा॥

तेरे नाम के रंग में रंग के,

मैं डोलूं बृज गलियन में,

कहें चित्र विचित्र श्यामा प्यारी,

वृंदावन बसाए रखना,

कृपा बरसाए रखना।

हे महारानी कृपा बरसाए रखना,

हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा,

श्री राधा श्री राधा श्री राधा॥

मेरी विनती यही है राधा रानी,

कृपा बरसाए रखना,

हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,

हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना॥

हो मुझे तेरा ही सहारा महारानी,

चरणों से लिपटाये रखना,

कृपा बरसाए रखना,

हे महा रानी कृपा बरसाए रखना,

हे राधा रानी कृपा बरसाए रखना॥

राधे राधे राधे श्याम मिलादे भजन लिरिक्स

राधे राधे राधे राधे राधे राधे

राधे राधे राधे राधे राधे राधे श्याम मिलादे

मथुरा ढूंडा गोकुल ढूंडा बंसरी वाला मिला दे

राधे राधे राधे राधे राधे राधे

स्याम बिना मैं रेह नही सकता इसकी जुदाईया सेह नही सकता,

बिगड़ी बात बना दे

राधे राधे राधे राधे राधे राधे

श्याम मेरा सब का रखवाला

सब की झोलियाँ भरने वाला

मेरी भी झोली भरा दे

राधे राधे राधे राधे राधे राधे

पंकज पिंका चल कर आया वृंदावन में डेरा लाया

मुझे मोहन की झलक दिखा दे

राधे राधे राधे राधे राधे राधे

सखी री मिल गावो री गावो बधाई भजन लिरिक्स

सखी री मिल गावो री गावो बधाई

आज है राधा अष्टमी आई

श्री कृष्ण की शक्ति राधा,

रावल गांव में प्रकटी राधा ।

भानू घर बाज रही शहनाई,

सखी री मिल गावो री...

ब्रजवासी मिल मंगल गावें,

नाचे झूमे ख़ुशी मनावें ।

रंग रस बरस रही पुरवाई,

सखी री मिल गावो री...

रतन हिंडोरा रेशम डोरी,

झूला झूले राधा गोरी ।

लाडो को लाड लडावे माई,

सखी री मिल गावो री...

भानू भवन दुल्हन सा सजा है,

राधा जनम का मेला लगा है ।

‘मधुप’ सखि शोभा वर्णी ना जाई,

सखी री मिल गावो री...

राधे राधे जपते चलो भजन लिखित

राधे राधे जपते चलो

सगरे संसार से भागते चलो।

राधे राधे जपते चलो,

सगरे संसार से भागते चलो।

कृष्ण प्रेम में रंगीला,

जो राधा के साथ बसा।

सबकी सुनते हैं भगवान,

राधा के बिना सब कुछ फीका।

राधे राधे जपते चलो,

सगरे संसार से भागते चलो।

राधा रानी की महिमा अपार,

वह कर दे सबका उद्धार।

आओ सभी राधे के प्रेम में रंग जाओ,

राधे राधे जपते चलो।

जय राधे!

जय श्री कृष्ण!

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article