Radha Ashtami 2024 Date: राधा अष्टमी का त्योहार जन्माष्टमी के 15 दिन बाद मनाया जाता है। जहां जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। वहीं राधा अष्टमी हर साल भादव महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। ये त्योहार मथुरा, वृंदावन और बरसाने में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन व्रत रखने से और सच्चे मन से राधा रानी की पूजा करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है और उसके ऊपर सदा भगवान कृ्ष्ण का आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी इस साल कब मनाई जाएगी।
Radha Ashtami 2024 Date (राधा अष्टमी 2024 में कब है)
राधा अष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 11 सितंबर को रात के 11 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल राधा अष्टमी का पर्व 11 सितंबर 2024 को बुधवार के दिन मनाया जाएगा।
Radha Ashtami 2024 Puja Shubh Muhurat (राधा अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल राधा अष्टमी का पावन पर्व 11 सितंबर 2024 को बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन राधा रानी की पूजा के लिए सुबह 11 बजकर 3 मिनट से लेकर दोपहर के 1 बजकर 32 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहने वाला है। इस समय में राधा रानी की पूजा करना बहुत ही शुभ रहेगा।
Radha Ashtami 2024 Shub yog (राधा अष्टमी शुभ संयोग 2024)
इस साल राधा अष्टमी पर दो खास शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। इस दिन प्रीति योग सुबह से लेकर रात के 11 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है। इसके साथ ही रात में 09:22 मिनट पर रवि योग का निर्माण होगा। ये योग 12 सितंबर की सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।
Radha Ashtami Importance (राधा अष्टमी महत्व)
सनातन धर्म में राधा अष्टमी के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन का व्रत करने से और राधा रानी की विधिवत पूजा करने से साधक पर राधा रानी और भगवान कृष्ण दोनों की कृपा बरसती है। इसके साथ ही उसको सारे पापों से भी मुक्ति मिलती है। राधा रानी की कृपा से साधक को जीवन में सुख, समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी का व्रत भी राधा अष्टमी के व्रत के बिना पूरा नहीं माना जाता है।
