Puranmashi Vrat December 2025 (पूरनमासी कब की है दिसंबर 2025 में): दिसंबर 2025 में आनी वाली पूरनमासी या पूर्णिमा तिथि कई संयोग लेकर आ रही है। इस तिथि पर जहां साल का आखिरी सुपरमून दिखाई देगा, वहीं 18.6 साल में एक बार दिखने वाला कोल्ड मून (Cold Moon) भी इस रात को नजर आएगा। बता दें कि दिसंबर के महीने में जो पूरनमासी आती है, उत्तर भारत के हिंदू कैलेंडर के अनुसार वह मार्गशीर्ष मास की होती है। इसी के साथ मार्गशीर्ष महीने का समापन होता है और इसके बाद आने वाली प्रतिपदा से पौष मास आरंभ हो जाता है।
दिसंबर 2025 में पूरनमासी कब है
दिसंबर महीने में मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 तारीख को पड़ेगी। इस आधार पर दिसंबर 2025 में पूरनमासी की डेट भी 4 दिसंबर ही होगी। यह साल की आखिरी पूर्णिमा होगी। इस रात पर साल का आखिरी सुपरमून भी दिखेगा।
पूरनमासी इन दिसंबर 2025 डेट
- दिसंबर 2025 की पूरनमासी या पूर्णिमा 4 दिसंबर, गुरुवार को है। यह मार्गशीर्ष पूर्णिमा है।
- दिसंबर 2025 की पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर को सुबह 8:37 बजे से आरंभ होगी।
- दिसंबर 2025 की पूर्णिमा तिथि 5 दिसंबर की सुबह 4:43 बजे पर समाप्त होगी।
इसलिए व्रत/पूजा आदि के लिए 4 दिसंबर का दिन पूजा हेतु मुख्य दिन माना जाएगा।
पूरनमासी पर क्या करते हैं
पूरनमासी के दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और घर में दीप जलाकर विष्णु, लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करें। जल, दूध, अक्षत, फूल और मिठाई अर्पित करें तथा चंद्रमा को अर्घ्य देना अत्यंत शुभ माना जाता है। दिन में सत्संग, मंत्रजप, ध्यान और भगवान का स्मरण करने से मन शांत होता है। जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या अन्न का दान करें। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। रात को परिवार के साथ चंद्र दर्शन कर आभार व्यक्त करना भी पूर्णिमा की आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।
