Promise Day 2024: वैलेंटाइन वीक में 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से कई वादे करते हैं और उसे हमेशा निभाने की कसमें भी खाते हैं। कुछ लोग किए गए वादों को मरते दम तक निभाते हैं तो कुछ पल भर में ही इन प्रॉमिस को तोड़ देते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ राशियों के लड़के वादे तोड़ने में माहिर माने जाते हैं। ये अक्सर अपनी प्रेमिका का दिल दुखाते हैं। जानिए ये किन राशियों के लड़के हैं।
मिथुन राशि

gemini zodiac sign boys
मिथुन राशि के लड़के वादे तोड़ने की लिस्ट में नंबर 1 पर आते हैं। इस राशि के लड़कों का स्वभाव चंचल होता है। इनका मन हमेशा भटकता रहता है। जिस कारण इन पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल होता है। ये मजबूत रिलेशनशिप को कब तोड़ दें ये कोई नहीं बता सकता।
सिंह राशि

leo zodiac sign boys
सिंह राशि के लड़के काफी सोशल होते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद होता है और अगर इनकी प्रेमिका इन पर हावी होने की कोशिश करती है। तो ये अपना रिश्ता तोड़ने में जरा सी भी देरी नहीं करते। ये तुरंत ही अपने द्वारा किए गए वादों को भूल जाते हैं।
वृश्चिक राशि

scorpio zodiac sign boys
इस राशि के लड़के फ्लर्ट करने वाले होते हैं। इनका मन भी हमेशा इधर-उधर भटकता रहता है। ये रिलेशनशिप में आने पर अपनी प्रेमिका से कई तरह के वादे निभाते हैं। लेकिन अगर इनका दिल किसी और पर आ जाता है तो ये वादे तोड़ने में जरा सी भी देरी नहीं करते।
डिसक्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी पुष्टी नहीं करता है।
