अध्यात्म

Pitru Paksha 2023: यदि पितृ पक्ष में मिल रहे हैं ये संकेत, तो हो सकता है धन लाभ

Pitru Paksha 2023: भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से लेकर आश्विन माह की अमावस्या तिथि तक पितृपक्ष चलता है। पितृ पक्ष पूरे 15 दिनों तक चलता है। इस वर्ष पितृपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर 2023 से हो गई है। सका समापन 14 अक्टूबर 2023 को होगा। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में किन संकेत के मिलने से शुभ होता है।

Image

pitru paksh 2023

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। पितृ पक्ष 15 दिनों तक चलता है। ऐसा माना जाता है कि इसी समय हमारे पूर्वज परलोक में हमसे मिलने आये थे। पितृ पक्ष के दौरान अगर आपको अपने आसपास ये संकेत दिखाई दें तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपके पूर्वज आपके आसपास ही मौजूद हैं। कुछ संकेतों को अनुकूल माना जाता है, जबकि कुछ को अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं किन संकेतो का मिलना शुभ होता है।

इन संकेतों का दिखना होता है शुभ

छत पर कौओं का दिखना

यदि पितृपक्ष के दौरान कौआ घर की छत पर बैठ जाए या अपनी चोंच में तिनका दबा ले तो यह आपके सौभाग्यशाली होने का संकेत है। इस संकेत का मतलब है कि निकट भविष्य में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।

कौओं का भोजन करना

पितृ पक्ष के दौरान यदि कौआ आपके द्वारा परोसा गया खाना खा ले तो यह एक शुभ संकेत है। ऐसा तब होता है जब आपके पूर्वज प्रसन्न होते हैं। पितृ पक्ष के दौरान गाय और कौए को एक साथ देखना भी पितृ के प्रसन्नता का संकेत माना जाता है।

सपने में पितरों का दिखना

माना जाता है कि सपने में अपने पूर्वजों को मुस्कुराते और खुश देखने से पारिवारिक सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पितर प्रसन्न होंगे तो जीवन सुखमय रहेगा।

गाय का दिखना

सनातन परंपरा में गाय को पवित्र माना गया है। ऐसा माना जाताहै कि गाय में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में मुख्य भवन में गाय का दिखना एक खास सुराग है। पितृ पक्ष के दौरान अगर गाय को रोटी खिलाई जाए तो इससे भी पितर प्रसन्न होते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article