अध्यात्म

Paush Month 2024 Start Date: कब से शुरू होगा पौष का महीना, यहां जानिए डेट और महत्व

Paush Month 2024 Start Date: इस समय में मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है। इस महीने के समापन के बाद पौष मास की शुरुआत होगी। ऐसे में आइए जानें इस साल पौष मास की शुरुआत कब होगी और इसके महत्व के बारे में।

Image

Paush Month 2024

Paush Month 2024 Start Date: पौष का महीना हिंदू महीने का 10 वां महीना माना जाता है। ये महीना अंग्रेजी महीने के दिसंबर से शुरू होता है। मार्गशीर्ष मास के बाद पौष मास की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष मास में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। ये मास खरमास कहलाता है। पौष महीने के को पूस मास के नाम से भी जाना जाता है। इस समय में सूर्य ग्रह गुरु बृहस्पति की राशि धनु राशि में रहते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार का पौष का महीना सूर्य देव, विष्णु भगवान और पितरों की पूजा को समर्पित होता है। आइए जानें पौष महीने की शुरुआत कब से होगी।

Paush Month 2024 Start And End Date (पौष महीना कब से शुरू होगा)

पंचांग के अनुसार इस साल पौष महीने की शुरुआत 16 दिसंबर 2024 से होगी और इस महीना समापन 13 जनवरी 2025 को होगा। पूरे एक महीने का खरमास लग रहेगा। जनवरी महीने की संक्रांति के बाद खरमास का समापन होगा।

Paush Month Niyam (पौष महीने के नियम)

  • पौष मास में मांस मदिरा का सेवन भूलकर भी ना करें।
  • इस महीने में जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और कंबल का दान करें।
  • पूस के महीने में सूर्य देवता की पूजा करनी चाहिए और उनको अर्घ्य अर्पित करना चाहिए।
  • पौष के महीने में भगवान सूर्य देवता को चावल की खिचड़ी का भोग जरूर लगाएं।
  • इस महीने में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
  • पौष महीने की शुभ तिथियों पर पितरों का श्राद्ध कर्म करना चाहिए।

Paush Month Mahatav (पौष मास महत्व)

हिंदू धर्म में पौष के महीने का बहुत ही खास महत्व है। ये मास भगवान सूर्य देव और पितरों की पूजा के लिए समर्पित होता है। पौष महीने में पितरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म करने से साधक पर पूर्वजों की कृपा बनी रहती है। इस मास में सूर्य देव की पूजा करने से साधक को निरोग काया की प्राप्ति होती है और सूर्य की कृपा सदा उनपर बनी रहती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article