4 April 2022 ka Panchang: आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। नवरात्र का तीसरा दिवस है।इस अवसर पर व्रत रहें व माता को प्रसन्न करने के लिए पूजाएं की जाती हैं।दुर्गासप्तशती व बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है।आज भरणीनक्षत्र है।आज दुर्गा जी उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें।
आज दान पुण्य करें।आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मेष राशि में है जिससे बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य रहेगा। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 4 अप्रैल 2022 (Today Panchang)
| दिनांक | 04 अप्रैल 2022 |
| दिवस | सोमवार |
| माह | चैत्र, शुक्ल पक्ष |
| तिथि | तृतीया |
| सूर्योदय | 06:09 am |
| सूर्यास्त | 06:40pm |
| नक्षत्र | भरणी |
| सूर्य राशि | मीन |
| चन्द्र राशि | मेष |
| करण | गरज |
| योग |
विष्कुम्भ |

| अभिजीत मुहूर्त | 12:15pm से 12:59pm तक |
| विजय मुहूर्त | 02:39pm से 03:16pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 06:03pm से 06:29pm तक |
राहुकाल का समय प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

