Panchang Today, 28 जनवरी का पंचांग: करें ऊनी वस्त्र का दान, धन प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 06:15 AM IST

28 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 28 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang Today, 28 जनवरी का पंचांग: करें ऊनी वस्त्र का दान, धन प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें

28 January 2022 Ka Panchang: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज एकादशी व वैभव लक्ष्मी का व्रत है। शुभ व सुंदर ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। तिलदान कर पुण्य प्राप्त करें। आज ऊनी वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। 

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 28 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 28 जनवरी 2022
दिवस शुक्रवार
माह माघ, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 07:12 am
सूर्यास्त 05:56 pm
नक्षत्र ज्येष्ठा
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण बव
योग ध्रुव

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:24 am से12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:23 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:44 pm से 06:20 pm तक

राहुकाल का समय- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें

End of Article