09 मई 2022 का पंचांग: माता दुर्गा की उपासना के साथ दुर्गासप्तशती का करें पाठ, माता पार्वती जी की करें स्तुति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2022, 04:42 PM IST

Aaj ka Panchang 09 May 2022: आज माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

09 मई 2022 का पंचांग: माता दुर्गा की उपासना के साथ दुर्गासप्तशती का करें पाठ, माता पार्वती जी की करें स्तुति

09 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है तथा आश्लेषा नक्षत्र है।आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 09 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 09 मई 2022  
दिवस सोमवार
माह वैशाख,शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 
सूर्योदय

05:34am

सूर्यास्त 07:01 pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

कर्क05:09pm तक फिर सिंह

करण

विष्टि

योग

वृद्धि 

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

End of Article