अध्यात्म

Panchak September 2024: सितंबर के महीने में कब से शुरू होगा पंचक ? जानिए किन बातों का रखें ध्यान

Panchak September 2024: सनातन धर्म में पंचक का बहुत ही महत्व है। पंचक में किसी भी तरह के मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। पंचक हर महीने में चार या पांच दिन के लिए लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर के महीने में पंचक कब है।

Image

Panchak September 2024

Panchak September 2024 Date : हिंदू धर्म में पंचक में किसी भी तरह के शुभ काम को नहीं किया जाता है। इस समय में किसी भी नये काम की शुरुआत भी नहीं की जाती है। शास्त्रों में पंचक अशुभ दिनों में माना जाता है। ये हर महीने मां पांच दिन के लगते हैं। इस समय में कुछ खास नियमों का पालन करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्व भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद या रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। उस समय में पंचक लगता है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में पंचक कब से लगेगा और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Panchak September 2024 Date (सितंबर पंचक 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सितंबर महीने में पंचक की शुरुआत 16 सितंबर 2024 को सुबह 5 बजकर 45 मिनट से शुरू हो रहा है। वहीं इस पंचक का समापन 19 सितंबर 2024 को सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर होने वाला है। सितंबर के महीने में पंचक 16 से 19 सितंबर तक रहेगा।

पंचक में किन बातों का ध्यान रखें

  • पंचक के समय में किसी भी नये घर और नये काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए।
  • इस समय में यदि संभव हो दक्षिण दिशा में यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
  • पंचक के दौरान किसी तरह का मांगलिक काम ना करें।
  • इस में कोई नयी चीज भी ना खरीदें।

पंचक के समय में क्या करना चाहिए

पंचक के समय में देवी देवताओं की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। भाद्रपद मास की पंचक में भगवान गणेश की पूजा करें और गंगा स्नान दान करें। इस दौरान दान करने से साधक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस अवधि में पूजा पाठ करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article