अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 18 मई, 2021: तेजस्विता का प्रतीक है 18 का संयुक्त अंक, जानिए अपना मंगलवार का अंकफल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2021, 06:00 AM IST

Ank rashifal, Today Numerology 18 May 2021: जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन। अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है।

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 18 मई, 2021: तेजस्विता का प्रतीक है 18 का संयुक्त अंक, जानिए अपना मंगलवार का अंकफल

18 मई 2021 का पंचांग: आज 18 मई 2021 है। 18 का संयुक्त अंक सुख ,सम्पन्नता व प्रसिद्धि का है। यहां अंक 01 सूर्य व 08 शनि का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 09 के जैसा कार्य करेगा। 09 का स्वामी मंगल है। आज 18-05-2021का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी सूर्य है।

सूर्य चन्द्रमा व गुरु परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 18 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 09  
जॉब व व्यवसाय- नामांक 03 व 09 का व्यक्ति आपको जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में भाग्य स्वामी सूर्य का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 01 के उच्चाधिकारियों से लाभान्वित होंगे।जॉब को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य-- श्वांश रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 02 व 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व शनि जॉब व व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब में मंगल की शुभता के कारण किसी उच्चाधिकारी से लाभ मिल सकता है। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: 4 जन्मांक 04- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में सफलता का संकेत है।मंगल व शनि का आशीर्वाद रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today: 5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- राहु व सूर्य जॉब में तनाव दे सकते हैं।व्यवसाय में अंक 03 व 08 नामांक के व्यक्ति से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: 6 जन्मांक 06- शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 के अधिकारियों का सहयोग प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में इस अंक का स्वामी केतु व भाग्य स्वामी सूर्य के सहयोग से पद में प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में भी किसी नवीन कार्य से प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- शनि व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में एकाएक दायित्व में परिवर्तन दे सकते हैं। व्यवसाय में किसी बड़ी सफलता को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी सूर्य व अंक स्वामी मंगल व्यवसाय में एकाएक कोई बड़ी सफलता देंगे। जॉब में शनि प्रगति देंगे।
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।

End of Article