अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 अप्रैल, 2021: आज का संयुक्त कभी-कभी देता है संघर्ष, एकल अंक 4 की तरह करेगा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2021, 06:00 AM IST

22 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 22 अप्रैल 2021 है। 22 संयुक्त अंक थोड़ा संघर्ष देता है। 22 का अंक एकल अंक 4 की तरह कार्य करेगा।

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 22 अप्रैल, 2021: आज का संयुक्त कभी-कभी देता है संघर्ष, एकल अंक 4 की तरह करेगा काम

22 अप्रैल 2021 का अंकफल: आज 22 अप्रैल 2021 है। 22 का अंक थोड़ा संघर्ष देता है। यह संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह अंक कभी कभी देर में सफलता देता है। यह एकल अंक 04 की तरह कार्य करेगा। 04 का स्वामी ग्रह राहु है। आज 22-04-2021 भाग्यांक 04 हुआ। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में गुरु व राहु का प्रभाव तनाव दे सकता है। जॉब में आपके कार्य को लेकर उत्तराधिकारी सन्तुष्ट रहेंगे। नामांक 03 वाले अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर समय चल रहा है।
शुभ रंग- नारंगी



जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में भाग्यांक 04 का  व्यक्ति कोई नया बिजनेस डील देगा लेकिन राहु कार्य बाधा दे सकता है। आईटी व बैंकिंग में जॉब करने वाले लाभ में रहेंगे। 
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद



जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में भाग्य स्वामी राहु प्रोमोशन का लाभ दे सकते हैं।व्यवसाय में अंक 04 की सहायता से प्रगति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य में श्वांश रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा



जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी नवीन कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- आसमानी



जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में नाम अंक 04 से लाभ है। व्यवसाय में अपने कार्य को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग-पीला



जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में राहु व शनि का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर राहु व शनि लाभ दे सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी



जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- राहु व केतु से प्रभावित रहेंगे।जॉब व व्यवसाय से सम्बद्ध लोग संघर्ष में आ सकते हैं।           स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- नारंगी


जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व राहु जॉब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख-- उत्तम है।
शुभ रंग-हरा



जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में मंगल व राहु कोई नवीन जिम्मेदारी को दिलवा सकते हैं।  राहु व्यवसाय से जुड़े लोगों परेशान  कर सकता है।
स्वास्थ्य सुख-राहु हड्डी का रोग दे सकता है।
शुभ रंग- लाल



End of Article