आज का राशिफल 12 मई 2021: मेष व वृष राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए कैसा रहेगा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 12, 2021, 02:00 AM IST

12 मई 2021 का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव के अनुसार ज्योतिष में मिलते हैं जीवन में आने वाली संभावित परिस्थितियों के संकेत। जानिए आज का राशिफल।

आज का राशिफल 12 मई 2021: मेष व वृष राशि के जातक होंगे लाभान्वित, जानिए कैसा रहेगा दिन

12 मई 2021 का राशिफल: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र है।चन्द्रमा मेष में है लेकिन प्रातःकाल 06 बजकर 20 मिनट पर वह वृष में शुक्र के साथ आ जायेगा।

सूर्य मेष में ही है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज मेष व वृष राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व तुला के छात्र शिक्षा की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

कन्या राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल..

पढ़ें अपना 12 मई का राशिफल:

मेष- आज  व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी सम्बन्ध को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता रहेगी ।सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- जॉब में प्रोमोशन के नए  मार्ग बनेंगे ।व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का मन बनेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन सँघर्ष भरा है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।गणेश जी को हरा वस्त्र व लड्डू अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में नए उत्तरदायित्व पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।सन्तान की उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।



सिंह- बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। पीला व सफेद रंग शुभ है।

कन्या- आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद लें।गणेश जी की उपासना करें।हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक- जॉब में प्रोमोशन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन सम्भावित है। गृह कार्यों में सफलता मिलेगी। हरा व नीला रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान लाभ प्रदान करेंगे।

मकर-  व्यवसाय में प्रोग्रेस है। छात्र सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।बड़े भाई के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

कुम्भ- शनि का मकर व गुरु के कुम्भ गोचर के कारण समय अनुकूल चल रहा है। शुक्र व बुध जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।





मीन-छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में धन का आगमन होगा।पीला व सफेद रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
सुजीत जी महाराज

End of Article