अध्यात्म

बेहद शक्तिशाली और शुभ माना जाता है ये नंबर, क्या आपकी बर्थ डेट भी यही है?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 11:46 AM IST

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार कुल नौ मूलांक होते हैं और हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। यहां हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिसका संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है।

Image

अंक ज्योतिष अनुसार सबसे शक्तिशाली नंबर? (Photo Creadit- istock)

KEY HIGHLIGHTS
  • अंक ज्योतिष अनुसार कुल नौ मूलांक होते हैं
  • मूलांक से किसी भी व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है
  • हर मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य रहता है

ज्योतिष में हर एक अंक का विशेष महत्व होता है। अंक हमारे जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। हर व्यक्ति के लिए कोई न कोई अंक खास होता है। जिस तरह से कुंडली देखकर भविष्य की जानकारी हासिल की जा सकती है उसी तरह से जन्म तारीख के अंक से भी काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 3 के बारे में जो देवगुरु बृहस्पति का अंक माना जाता है। कहते हैं इस अंक के लोगों पर ईश्वर की असीम अनुकंपा रहती है। जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका बर्थ मूलांक ये होता है।

अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 3 वाले लोगों पर भगवान की विशेष कृपा होती है। ये मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। इनकी किस्मत भी काफी तेज मानी जाती है। ये ज्ञानी, महत्वकांक्षी, मधुर भाषी, गंभीर और धार्मिक स्वभाव के होते हैं। समाज में खूब मान-सम्मान पाते हैं। ये अपने बड़े-बुजुर्गों का काफी सम्मान करते हैं। हमेशा सच्चाई और इंसाफ के लिए लड़ते हैं। बौद्धिक क्षमता के आधार पर जीवन में तरक्की पाने में कामयाब रहते हैं।

ये दूसरों के प्रति सहानुभूति पूर्ण रवैया रखते हैं। इनकी सोच काफी सकारात्मक होती है। ये लोग अच्छे काउंसलर भी साबित होते हैं। ये अपने परिवार के लोगों और अपने चाहने वालों को जीवन की तमाम खुशियां देने की चाह रखते हैं। जिसके लिए ये अधिक से अधिक पैसे कमाने का प्रयास करते हैं। इनका करियर भी शानदार होता है। ये अपने काम से काम रखते हैं। इनके दुश्मन भी काफी जल्दी बन जाते हैं।

ये जिस भी क्षेत्र में रहते हैं उसमें नाम कमाते हैं। इनके लिए उपयुक्त करियर की बात करें तो टीचर, जांच अधिवक्ता, पत्रकार, बिजनेस, काउंसलर और प्रशासनिक पद पर ये अपना कब्जा जमा सकते हैं। ये लाइफ में अच्छी शिक्षा प्राप्त करते हैं। इसके अलावा ये धर्म-कर्म के क्षेत्र में भी अच्छी उपलब्धि और ख्याति प्राप्त कर सकते हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article