अध्यात्म

Navratri Rules for Couples: नवरात्रि के नियम - व्रत न रखने वाले भी करें फॉलो - जानें नौ दिनों तक क्या करें और क्या नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2023, 09:25 AM IST

Navratri Rules and Regulations for Couples, Navratri Fast Rules in Hindi(नवरात्र में क्या नहीं करना चाहिए, क्या न करें): नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां की भक्ति करते हैं। लेकिन नवरात्रि में व्रत रखना ही बहुत ही नहीं है, अगर आप व्रत नहीं भी करते तो भी Navratri के नियम जानना व मानना जरूरी है। इस तरह माना जाता है कि मां की विशेष कृपा मिलती है।

Image

Navratri Rules for Couples: नवरात्रि के नियम - व्रत न रखने वाले भी करें फॉलो - जानें नौ दिनों तक क्या करें और क्या नहीं

Navratri Rules and Regulations for Couples, Navratri Fast Rules in Hindi(नवरात्र में क्या नहीं करना चाहिए, क्या न करें): नवरात्रि के नौ दिन बहुत पवित्र माने जाते हैं। मान्यता है कि इन नौ दिनों में दैवीय शक्तियां पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। नवरात्रि के दिनों में दुर्गा देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में दुर्गा मां के नौ रूप माने गए हैं। इन नौ दिनों में उनकी विशेष पूजा होती है। तो, वहीं नवरात्रि में कुछ विशेष नियमों का पालन किया जाता है। कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें नवरात्रि में निषेध माना गया है। अगर आप भी नवरात्रि का पर्व माना रहे हैं और नौ दिनों तक व्रत रखने वाले हैं तो यहां देखें नवरात्रि में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Chaitra Navratri 2023 का प्रारंभ 22 मार्च से हुआ है। चैत्र नवरात्रि की नवमी 30 मार्च को होगी। इन नौ दिनों में व्रत न रखने वालों को भी कुछ नियमों का पालन करना होता है। यहां देखें Navratri Rules in Hindi.

Navratri Fast Rules in Hindi | चैत्र नवरात्रि पूजा नियम

  • नवरात्रि में सबसे पहले ब्रह्मचर्य का पालन करें ।
  • नौ दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर मंदिर की अच्छे से साफ सफाई करें।
  • नौ दिनों तक उपवास करें, अगर सारे दिन का उपवास नहीं कर सकते तो एक समय भोजन करें।
  • दुर्गा देवी के समक्ष अखंड ज्योति लगाएं और उसकी पूजा करें।
  • दुर्गा देवी के नौ रूपों की पूजा करें और उसी के अनुसार भोग लगाएं।
  • माता को लाल रंग की चुनरी , श्रृंगार का सामान और आभूषण भेंट करें।
  • नवरात्रि में सात्विक भोजन करें,प्याज ,लहसुन आदि को इन दिनों इस्तेमाल न करें।
  • नवरात्रि में नंगे पांव रहना शुभ माना जाता है।
  • पूजा के अंत में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
  • कन्या पूजन करें और गरीबों की मदद करें।

Navratri Rules and Regulations in Hindi

  1. नवरात्रि में बाल ,नाखून , दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए।
  2. नवरात्रि में नौ दिन तक चमड़े की चीजों का इस्तेमाल न करें।
  3. कोशिश करें नवरात्रि में जमीन पर सोए।
  4. साफ सुथरे और धुले हुए वस्त्र पहने ।
  5. नवरात्रि में दिन में सोना निषेध होता है, इसलिए दिन में नहीं सोना चाहिए ।
  6. व्रत में फलाहार ग्रहण करें, एक जगह बैठकर एक बार ही खाएं ।
  7. घर पर प्याज लहसुन ,नॉन वेज कोई चीज न बनाएं।
  8. नवरात्रि में तंबाकू, पान ,गुटखा और शराब का सेवन भूलकर भी न करें।
  9. नवरात्रि में किसी भी महिला और कन्या का भूल से भी अपमान न करें ,इससे देवी मां नाराज होती हैं।
  10. पूजा करते समय बीच में न उठें,इससे पूजा अधूरी रह जाती है।
  11. नवरात्रि में शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।

नवरात्रि के नौ दिन मां की पूजा के साथ तन और मन की शुद्धि के भी होते हैं। इसलिए अपना आचरण इसी अनुसार रखना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article