Aaj Chand Nikalne Ka Samay, Krichchhra Chaturthi Ka Chand Kab Niklega (आज चांद कितने बजे निकलेगा 2025, आज चतुर्थी का चांद कितने बजे निकलेगा): आज 24 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह की विनायक चतुर्थी यानी कृच्छ्र चतुर्थी है। आज के दिन खासतौर से गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। साथ ही आज चांद की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि कृच्छ्र चतुर्थी की पूजा करने से आर्थिक लाभ, विवाह और संतान सुख की प्राप्ति होती है। आज के दिन लोग चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपके शहर में चांद कब निकलेगा तो यहां दिए लिस्ट से मुनराइड टाइम देख सकते हैं।
शहर अनुसार कृच्छ्र चतुर्थी का चाँद निकलने का समय (City Wise Moon Rise Time Today 2025)-
| शहर | चांद निकलने का समय |
| नई दिल्ली | 10:19 AM |
| नोएडा | 10:17 AM |
| झांसी | 10:03 AM |
| पटना | 9:37 AM |
| गोरखपुर | 9:49 AM |
| पंजाब | 10:35 AM |
| मुंबई | 10:13 AM |
| रांची | 9:32 AM |
| वाराणसी | 9:47 AM |
कृच्छ्र चतुर्थी पर चांद की पूजा कैसे करें?
कृच्छ्र चतुर्थी पर चांद की पूजा शाम या रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद की जाती है। सबसे पहले पूजा स्थान को साफ करके एक थाली में दूध या पानी, रोली और हल्दी, फूल, मिठाई और दीपक रखकर सजाएं। चांद दिखने पर दीपक जलाकर ॐ सोमाय नमः मंत्र बोलते हुए चंद्रमा को दूध या पानी अर्पित करें, फिर थाली को तीन बार घुमाकर आरती करें और फूल, मिठाई व नैवेद्य चांद को समर्पित करें। पूजा के बाद प्रसाद घर के सदस्यों में बांट दिया जाता है और चंद्रमा से स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
