अध्यात्म

19 नवंबर से बदलने वाली है इन 5 राशियों की लाइफ, अस्त हो जाएंगे चंद्रदेव

Moon Combust In November 2025: आगामी 19 नवंबर को चंद्रमा अस्त होने जा रहे हैं। चंद्रमा के अस्त होने से कुछ राशि वालों की लाइफ में संतुलन आने की संभावना है। कई समय से चल रही परेशानी का अंत हो सकता है और आपको बड़ा लाभ भी देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए चंद्रमा का अस्त होना अच्छा रह सकता है।

Image

चंद्रमा कराएंगे महालाभ

Moon Combust In November 2025: 19 नवंबर 2025, सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर चंद्रमा तुला राशि में रहते हुए अस्त हो जाएंगे और करीब 3 दिन बाद 22 नवंबर 2025, शाम 6 बजकर 44 मिनट पर धनु राशि में उदित होंगे। ये तीन दिन कुछ राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम बनेंगे। दरअसल वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा का अस्त होना मन की अशांति, निर्णय में भ्रम और भावनात्मक कमजोरी का प्रतीक माना जाता है, जबकि उदित होना नई ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक बदलाव लाता है।

इस बार चंद्रमा तुला से धनु में जा रहे हैं। यह परिवर्तन भावनाओं में गहराई से उत्साह की ओर ले जाएगा। 19 से 22 नवंबर तक का समय सभी के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन 22 नवंबर से धनु गोचर शुरू होते ही कई राशियों के लिए भाग्य के दरवाजे खुलेंगे। आइए जानते हैं कि इससे किनको लाभ होगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा का धनु गोचर नवम भाव में होगा। यह समय आपके लिए भाग्योदय का रहेगा। लंबी यात्रा, तीर्थ दर्शन या विदेश संबंधी कार्य सफल होंगे। पुराने अटके काम पूरे होंगे, पिता या गुरु से सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की या नई जिम्मेदारी का योग बनेगा। व्यापार में बड़ा ऑर्डर या पार्टनरशिप का प्रस्ताव आएगा। मानसिक शांति बढ़ेगी और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। स्वास्थ्य में पुरानी परेशानी से राहत मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर सप्तम भाव में होगा। रिश्तों में नई मधुरता आएगी। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापारिक साझेदारी मजबूत होगी, पुराने क्लाइंट से बड़ा लाभ होगा। वाणी प्रभावशाली बनेगी, जिससे लोग आपकी बात मानेंगे। कानूनी मामलों में जीत मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा का धनु गोचर छठे भाव में होगा। यह विपरीत राजयोग की तरह काम करेगा। शत्रु परास्त होंगे, छिपे दुश्मन सामने आएंगे और आपकी जीत होगी। नौकरी में बॉस का सहयोग और प्रमोशन का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, खासकर मानसिक तनाव और पेट संबंधी समस्या में अच्छा लाभ होगा। कर्ज चुकाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल शीघ्र मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर पंचम भाव में होगा। स्टूडेंट्स के लिए यह गोल्डन टाइम होगा। परीक्षा में सफलता, विदेशी शिक्षा का प्रस्ताव या कोई बड़ा अवार्ड मिल सकता है। लव रिलेशनशिप मजबूत होंगे। संतान से सुख और खुशखबरी मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शेयर बाजार या निवेश में लाभ संभव है। बुद्धि तेज होगी, नई योजनाएं सफल होंगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए चंद्रमा पहले आपकी राशि से अस्त होकर धनु में जाएंगे। अस्त होने से थोड़ी मानसिक उलझन रहेगी, लेकिन उदित होते ही पराक्रम बढ़ेगा। छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई डील पक्की होगी। वाणी और लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। साहस बढ़ेगा, पुराने कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए चंद्रमा अपनी राशि में उदित होकर गोचर करेंगे। यह सबसे शुभ स्थिति है। मन प्रसन्न रहेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने रुके काम पूरे होंगे। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार और नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article