Monthly Horoscope October 2023 (मासिक राशिफल अक्टूबर 2023): अक्टूबर में मेष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में मित्रों का सहयोग मिलेगा। वहीं वृषभ राशि वालों को भी कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के जातकों के सारे सपने पूरे होंगे। कर्क राशि वालों के लिए भी ये महीना लकी साबित होगा। सिंह राशि के आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। यहां जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना।
October Horoscope 2023 In Hindi
Aries October 2023 Horoscope In Hindi (मेष अक्टूबर 2023 राशिफल)
व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 17 अक्टूबर के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 13 से 24 अक्टूबर तक का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल।
Taurus October 2023 Horoscope In Hindi (वृषभ अक्टूबर 2023 राशिफल)
इस माह जॉब में 17 अक्टूबर के बाद सूर्य का खष्ठम गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 04 अक्टूबर तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Gemini October 2023 Horoscope In Hindi (मिथुन अक्टूबर 2023 राशिफल)
यह माह बहुत शुभ है। 17 अक्टूबर के बाद राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए बहुत ही श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। 11 अक्टूबर के बाद जॉब या व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Cancer October 2023 Horoscope In Hindi (कर्क अक्टूबर 2023 राशिफल)
इस माह 17 से 25 अक्टूबर के मध्य जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Leo October 2023 Horoscope In Hindi (सिंह अक्टूबर 2023 राशिफल)
इस माह जॉब में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। सूर्य का तृतीय गोचर 17 अक्टूबर के बाद आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Virgo October 2023 Horoscope In Hindi (कन्या अक्टूबर 2023 राशिफल)
इस माह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। 17 से 27 अक्टूबर के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य अनुकूल होते हैं। सूर्य, बुध व शुक्र का एकसाथ इस राशि में गोचर धन का आगमन कराएगा। 17 से 25 अक्टूबर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Libra October 2023 Horoscope In Hindi (तुला अक्टूबर 2023 राशिफल)
इस माह 17 अक्टूबर के बाद सूर्य का इस राशि में गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 07 अक्टूबर के बाद शुक्र व मंगल के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 17 से 24 अक्टूबर के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Scorpio October 2023 Horoscope In Hindi (वृश्चिक अक्टूबर 2023 राशिफल)
17 अक्टूबर के सूर्य के तुला में राशि परिवर्तन से उच्चाधिकारियों से लाभ मिलना चाहिए। आईटी व बैंकिंग जॉब में पदोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। सोमवार को चावल का दान करें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Sagittarius October 2023 Horoscope In Hindi (धनु अक्टूबर 2023 राशिफल)
इस माह सब मंगलमय है। व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य आर्थिक प्रगति देंगे। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Capricorn October 2023 Horoscope In Hindi (मकर अक्टूबर 2023 राशिफल)
माह के प्रथम सप्ताह जॉब व व्यवसाय में गुरु लाभ देंगे। गुरु व मंगल छात्रों को लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल का दान करें। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें। छात्रों के लिए कई नवीन अवसर प्राप्त होंगे। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Aquarius October 2023 Horoscope In Hindi (कुंभ अक्टूबर 2023 राशिफल)
माह के प्रथम सप्ताह समय अनुकूल है। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य का तुला गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। प्रत्येक शनिवार को तिल दान करें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
Pisces October 2023 Horoscope In Hindi (मीन अक्टूबर 2023 राशिफल)
गुरु व्यवसाय में कोई नवीन कार्य करवाएगा। 04 से10 अक्टूबर तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। यहां पढ़ें अक्टूबर का पूरा राशिफल
