Weekly Rashifal, (Weekly Horoscope in Hindi), साप्ताहिक राशिफल 02-08 October 2023: अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है और इस महीने का पहला सप्ताह कई राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। मेष राशि वालों के इस महीने रुके हुए कार्य बनेंगे। वृषभ राशि वालों को गुरु व मंगल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। वहीं मिथुन राशि के बिजनेस करने वाले जातकों के लिए ये महीना शानदार रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह सूर्य इसी राशि से खष्ठम में है। मंगलवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। सिंह व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह गुरु व मंगल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।
मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
3मिथुन- शनि व बुध्य शुभ हैं। जॉब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। बुधवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें।
कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
सोमवार के बाद चन्द्रमा शुभ हैं। शनि मङ्गलमय रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।
सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
राशि स्वामी सूर्य इसी राशि से द्वितीय स्थान में गोचर करेंगे। इस सप्ताह शुक्र व बुध मीडिया,आईटी, टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शुक्र व शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
सूर्य इसी राशि में रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु शुभ रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह गुरु व मंगल गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।
वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
सूर्य कन्या राशि में रहेंगे। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। छात्रों के करियर में लाभ संभावित है।
धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
शनि व गुरु व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
शनि लाभ प्रदान कर रहे हैं। सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। कुम्भ का शनि अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। रविवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा।
कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु शुभ है। शनि द्वादश व सूर्य अब कन्या राशि में हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे।तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें।
