अध्यात्म

शरीर के इन हिस्सों पर है तिल तो बनता है राजयोग, जानें तिल और तकदीर का गहरा रिश्ता

Mole Astrology : सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष के अनुसार शरीर के कुछ खास हिस्सों पर मौजूद तिल केवल सौंदर्य चिह्न नहीं होते, बल्कि ये राजयोग, धन, सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा के संकेत माने जाते हैं। आज हम आपको शरीर के कुछ खास स्थानों पर तिल और उसके महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

तिल और तकदीर का रिश्ता

Mole Astrology: हमारे शरीर पर एक कतरा-सा दिखने वाला तिल सिर्फ सौंदर्य को बढ़ाने या घटाने वाला एक सामान्य हिस्सा नहीं है। बल्कि प्राचीन ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र इसे भाग्य, व्यक्तित्व, सफलता और जीवन के अवसरों से जोड़कर देखते हैं। आज हम आपको शरीर के कुछ खासकर स्थानों पर मौजूद तिलों के बारे में बताएंगे जिन्हें राजयोग या शुभ योग का प्रतीक भी माना जाता है। शास्त्रों की मानें तो इन खास स्थानों पर मौजूद तिल व्यक्ति को जीवन में सामाजिक प्रतिष्ठा, आर्थिक सफलता और सम्मान दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

माथे पर तिल

माथे पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं जब यह तिल माथे के मध्य या ऊपर की ओर होता है, तो जन्मभर सफलता, स्पष्ट सोच और नेतृत्व क्षमता का संकेत माना जाता है। माथे पर तिल वाले लोग नेतृत्व की भूमिका में पाए जाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने का उत्साह उनमें स्वाभाविक रूप से होता है।

गर्दन और पैर के पास तिल

शरीर के निचले हिस्से, जैसे गर्दन के नीचे या पैरों पर तिल होने को भी शुभ माना जाता है। वहीं पैरों पर तिल की उपस्थिति व्यक्ति को यात्रा, अनुभव और जीवन में नई दिशा खोजने वाला बताती है।

नाभि के पास तिल

कुछ ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, नाभि के आसपास पर तिल होना सुख-समृद्धि का मजबूत संकेत है। इसकी मान्यता है कि व्यक्ति के पास धन की कभी कमी नहीं होगी और जीवन में आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी।

शरीर पर तिलों के बारे में ये प्राचीन मान्यताएं जीवन के रहस्यों और बुद्धिमत्ता की कहानियां सुनाती हैं। अब फैसला आपके विवेक पर छोड़ देते हैं, कि आप इसे किस नजरिए से देखना चाहते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article