अध्यात्म

May Ekadashi Vrat 2024 List: मई के महीने में कब- कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत, यहां नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त

May Ekadashi Vrat 2024 List: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का अपना खास महत्व है। इस व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। एकादशी का व्रत करने से साधक को पापों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं मई के महीने में कब- कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत। नोट करें डेट, शुभ मुहूर्त।

Image

May Ekadashi Vrat 2024 List

May Ekadashi Vrat 2024 List: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित व्रत होता है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हर महीने में दो एकादशी की तिथियां पड़ती है। एक एकादशी तिथि कृष्ण पक्ष में और दूसरी एकादशी शुक्ल पक्ष में पड़ती है। हर एकादशी का अपना एक विशेष महत्व होता है। एकादशी का व्रत करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। मई के महीने में वरुथिनी और मोहिनी एकादशी व्रत रखे जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ये दोनो एकादशी व्रत कब- कब रखे जाएंगे।

May Ekadashi Vrat 2024 Date (मई एकादशी व्रत डेट2024)

वरुथिनी एकादशी डेट 2024 शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi Vrat Date 2024)

वरुथिनी एकादशी का व्रत हर साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरुआत 03 मई को रात 11 बजकर 24 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 4 मई को रात को 08 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार ये व्रत 4 मई को रखा जाएगा।

मोहिनी एकादशी डेट 2024 शुभ मुहूर्त (Mohaini Ekadashi Date Vrat 2024)

मोहिनी एकादशी का व्रत वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के शुरुआत 18 मई को सुबह 11 बजकर 22 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 19 मई को दोपहर 01 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 19 मई को रखा जएगा।

एकादशी व्रत महत्व (Ekadashi Vrat Importance)

शास्त्रों में एकादशी के व्रत का बहुत ही खास महत्व बताया गया है। ये व्रत जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन का व्रत रखने से और पूरे विधि- विधान से पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article