अध्यात्म

साढ़ेसाती और ढैय्या समेत सभी ग्रह और पित दोषों से मुक्ति दिलाएंगे मौनी अमावस्या ये अचूक उपाय, राशि के अनुसार अपनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 18, 2026, 03:54 PM IST

Mauni Amavasya 2026 Remedies: आज 18 जनवरी 2026 को माघ माह की अमावस्या है, जिसे मौनी या माघी अमावस्या कहा जाता है। यह साल की पहली अमावस्या होने के कारण विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि मौनी अमावस्या की रात राशि अनुसार किए गए उपाय पितृ दोष, ग्रह दोष और आर्थिक परेशानियों व शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या से मुक्ति दिलाते हैं।

माघ अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय

माघ अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय

Mauni Amavasya 2026 Remedies: माघ अमावस्या, जिसे मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या भी कहा जाता है, पितरों की शांति, आत्मिक शुद्धि और ग्रह दोषों से मुक्ति का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। यह साल की पहली अमावस्या होने से विशेष फलदायी मानी जाती है। इस रात चंद्रमा की रोशनी शून्य होती है, जो पितृ उपासना और मौन साधना के लिए आदर्श समय होता है।

इसी कारण इस अमावस्या की रात राशि अनुसार विशेष उपाय करने से पितृ प्रसन्न होते हैं, चंद्रमा मजबूत होता है और जीवन में सुख-शांति तथा आर्थिक स्थिरता आती है। आज 18 जनवरी 2026 को मौनी अमावस्या है और रात में उपाय करने का समय शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक सबसे शुभ है। आइए जानते हैं कि आज राशि के अनुसार किन उपायों को करें?

मेष राशि

मेष राशि वालों को इस रात मां दुर्गा या हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। उनको लाल चंदन और लाल फूल चढ़ाएं और 'ॐ हनुमते नमः' का 108 बार जप करें। यह उपाय पितृ दोष और मंगल दोष से मुक्ति दिलाता है तथा साहस और अच्छे स्वास्थ्य में वृद्धि करता है। इसके साथ ही साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए इस रात सफेद वस्त्र या दूध का दान सबसे शुभ है। माता लक्ष्मी की पूजा करें और 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' का जप करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन-समृद्धि तथा पारिवारिक सुख बढ़ता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को इस रात हरी मूंग दाल या हरी सब्जियों का दान करना चाहिए। बुध ग्रह की पूजा करें और 'ॐ बुं बुधाय नमः' का जप करें। यह उपाय बुद्धि, व्यापार और संवाद में सफलता दिलाता है तथा पितृ कृपा से लाभ मिलता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए इस रात दूध, चावल या सफेद वस्त्र का दान करना सर्वोत्तम है। चंद्रमा की पूजा करें और 'ॐ सोम सोमाय नमः' का जप करें। इससे मानसिक शांति, भावनात्मक स्थिरता और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस रात केसरिया या पीला वस्त्र, गुड़ या चने की दाल का दान करना चाहिए। सूर्य देव की पूजा करें और 'ॐ घृणि सूर्याय नमः' का जप करें। यह उपाय यश, नेतृत्व और पितृ कृपा बढ़ाता है। शनि की ढैय्या के अशुभ प्रभाव से राहत दिलाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए इस रात हरी मूंग दाल या हरा कपड़ा दान करना शुभ है। बुध ग्रह की पूजा करें और 'ॐ बुं बुधाय नमः' का जप करें। इससे रोजगार, स्वास्थ्य और बुद्धि में सुधार आता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को इस रात सफेद वस्त्र, चीनी या दही का दान करना चाहिए। शुक्र ग्रह की पूजा करें और 'ॐ शुं शुक्राय नमः' का जप करें। इससे वैवाहिक सुख, सौंदर्य और प्रेम संबंधों में मधुरता आती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस रात लाल मसूर दाल या लाल फल का दान करना लाभकारी है। मंगल ग्रह की पूजा करें और 'ॐ अं अंगारकाय नमः' का जप करें। इससे साहस बढ़ता है और पितृ दोष दूर होता है।

धनु राशि

धनु राशि वालों को इस रात पीली चने की दाल, केला या पीला कपड़ा दान करना चाहिए। गुरु ग्रह की पूजा करें और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का जप करें। इससे ज्ञान, भाग्य और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है। शनि की ढैय्या का अशुभ प्रभाव कम होता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए इस रात काला तिल, काला कपड़ा या उड़द दाल का दान करना सबसे शुभ है। शनि देव की पूजा करें और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें। इससे मेहनत का फल मिलता है और पितृ कृपा बनी रहती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस रात नीला कपड़ा, तिल या सरसों का तेल दान करना चाहिए। शनि और राहु की पूजा करें और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' का जप करें। इससे आकस्मिक लाभ और मानसिक शांति मिलती है। शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप दूर होता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए इस रात पीली चने की दाल, केला या हल्दी का दान करना शुभ है। गुरु ग्रह की पूजा करें और 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का जप करें। इससे आध्यात्मिक शांति और धन वृद्धि होती है। शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलती है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

End of Article