अध्यात्म

Matra Navami 2023: कल है मातृ नवमी इस विधि से करें दिवंगत माताओं का श्राद्ध, जान लें शुभ मुहूर्त

Matra Navami 2023 Shraddh: श्राद्ध मातृ नवमी आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को होती है। इस तिथि को मातृ नवमी श्राद्ध तिथि भी कहा जाता है। इस दिन दिवंगत विवाहित महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है। । ऐसा करने से परिवार में सुख शांति आती है। आइए जानते हैं कब है श्राद्ध नवमी। इसकी विधि। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Navami shhradha

Matra Navami 2023 Shraddh: सनातन परंपरा में पितृ पक्ष साल में 15 दिन आता है। इन 15 दिनों के दौरान, लोग अपने पूर्वजों को याद करने के लिए श्राद्ध और तर्पण करते हैं। पितृ पक्ष में पितरों की याद में उनकी मृत्यु तिथि के हिसाब से उनका श्राद्ध करते हैं और ब्रह्मणों को भोजन करवाते हैं। मातृ नवमी के दिन सुहागिन महिलाएं जिनकी मृत्यु हो गई हो उनका श्राद्ध एंव पिंडदान किया जाता है। यह तिथि प्रतिवर्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस तिथि को नवमी श्राद्ध या मातृ श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन जिन महिलाओं की मृत्यु की तिथि अज्ञात है उनके लिए इस दिन श्राद्ध करने का विधान है। आइए जानते हैं नवमी तिथि के दिन किस विधि से श्राद्ध करते हैं।

कब मातृ नवमी

मातृ नवमी आश्विन माह की कृष्ण पक्ष नवमी से मेल खाती है। इस वर्ष का पितृ पक्ष शुक्रवार, 29 सितंबर, 2023 को पूर्णिमा श्राद्ध के साथ शुरू हो हुआ और शनिवार, 14 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा। इस अवधि के दौरान, 7 अक्टूबर, 2023 को शनिवार के दिन नवमी या मातृ नवमी है और आखिरी दिन, 14 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या होगी।

मातृ नवमी श्राद्ध विधि

मातृ नवमी तिथि के दिन सुबह स्नान के बाद साफ कपड़े पहनकर घर के बाहर रंगोली बनानी चाहिए। दोपहर 12 बजे के आसपास श्राद्ध कर्म किया जाता है। दोपहर के समय कंडा जलाकर परिवार के सभी सदस्यों को दिवंगत महिलाओं को याद करते हुए घी, खीर पूरी, गुड़ आदि चीजें अर्पित करनी चाहिए। धूप दीप दिखाकर हथेली में जल लेकर अंगूठे की नोक से पितरों को जल अर्पित करना चाहिए। फिर दिवंगत परिजनों को याद करें और अपनी गलती के लिए क्षमा मांगें। इसके बाद पंचबली के लिए भोजन निकालें और घर आई महिला को सम्मानपूर्वक खिलाएं। भोजन के बाद दक्षिणा अर्पित करें और आशीर्वाद लें। श्राद्ध से जुड़ी सभी रस्म को शाम से पहले पूरा कर लेना चाहिए।

नवमी श्राद्ध शुभ मुहूर्त

नवमी श्राद्ध शनिवार अक्टूबर 7, 2023 को

कुतुप मूहूर्त - 11:45 ए एम से 12:32 पी एम

अवधि - 00 घण्टे 47 मिनट्स

रौहिण मूहूर्त - 12:32 पी एम से 01:19 पी एम

अवधि - 00 घण्टे 47 मिनट्स

अपराह्न काल - 01:19 पी एम से 03:40 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 21 मिनट्स

नवमी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 07, 2023 को 08:08 ए एम बजे

नवमी तिथि समाप्त - अक्टूबर 08, 2023 को 10:12 ए एम बजे

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article