अध्यात्म

Mars Transit 2026: खुशियों की बौछार के लिए तैयार रहें ये 6 राशियां, शनि के घर आ गए मंगल

Mars Transit 2026: 16 जनवरी की सुबह मंगल ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। यहां पर मंगल के आने से कुछ राशि वालों का भाग्य खुलना तय है। इन राशि वालों को कई प्रकार से लाभ अपने जीवन में देखने को मिलेगा। दरअसल, इस राशि में मंगल उच्च के हो जाते हैं, इस कारण काफी लाभ प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं कि मंगल के इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा?

Image

मंगल ने किया मकर में गोचर

Mars Transit 2026: 16 जनवरी की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल न्यायाधीश शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल साहस, पराक्रम, ऊर्जा और निर्णय क्षमता का कारक ग्रह माना जाता है। मकर राशि शनि की अपनी राशि है, जहां अनुशासन, रणनीति और कर्म का प्रभाव रहता है। मंगल का यहां उच्च का होना इसे और प्रभावशाली बना देता है।

मंगल का मकर राशि में होना क्यों महत्वपूर्ण है?

मकर राशि में मंगल उच्च का माना जाता है, यानी यहां मंगल अपनी पूरी शक्ति के साथ काम करता है। इस गोचर में मंगल अनुशासन के साथ एक्शन देता है, जिससे करियर, मेहनत, प्रशासन, जमीन-जायदाद और तकनीकी क्षेत्रों में ठोस परिणाम मिलने लगते हैं। जिन राशियों के लिए यह गोचर अनुकूल भाव में पड़ता है, उन्हें सीधा लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा?

मेष राशि

आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं। मेष राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर दशम भाव को प्रभावित करेगा। 10वां भाव करियर, पद, प्रतिष्ठा और कर्म का होता है। मंगल का यहां उच्च का होना प्रोफेशनल लाइफ में बड़ा ब्रेक दे सकता है। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या अधिकार मिलने के योग बनते हैं। जो लोग लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उन्हें अब उसका फल मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर नवम भाव को प्रभावित करेगा। नवम भाव भाग्य, धर्म और उच्च शिक्षा से जुड़ा होता है। इस दौरान भाग्य का साथ मिल सकता है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा, कानूनी मामलों और लंबी यात्राओं से जुड़े काम सफल हो सकते हैं। पिता या गुरु समान व्यक्ति से सहयोग मिलने के योग भी बनते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए मंगल अष्टम भाव में गोचर करेगा। अष्टम भाव अचानक परिवर्तन, रिसर्च और छिपे हुए धन का भाव होता है। यहां मंगल का उच्च का होना अचानक आर्थिक लाभ, इंश्योरेंस, टैक्स या निवेश से जुड़े मामलों में फायदा दिला सकता है। हालांकि जोखिम लेने से पहले सोच-विचार जरूरी रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल 6वें भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव शत्रु, रोग और प्रतियोगिता से जुड़ा होता है। मंगल का यहां होना विरोधियों पर विजय दिलाने वाला माना जाता है। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी। कोर्ट-कचहरी या विवादित मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल तृतीय भाव में गोचर करेगा। मंगल आपकी राशि के स्वामी भी है और तृतीय भाव साहस, पराक्रम, प्रयास और संवाद का होता है। इस गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा और फैसले लेने की क्षमता मजबूत होगी। मीडिया, सेल्स, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर लग्न भाव में हो रहा है। लग्न भाव व्यक्तित्व, आत्मबल और स्वास्थ्य का होता है। मंगल यहां ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाता है। रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। हालांकि गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article