अध्यात्म

Mangal Gochar 2024: 6 सितंबर को मंगल देव करेंगे आर्द्रा नक्षत्र में गोचर, इन राशि वालों को मिल सकता है भरपूर लाभ

Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। मंगल देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस गोचर से कुछ राशि वालों को बहुत ही लाभ होगा। आइए जानें किन राशि वालों को मंगल गोचर से फायदा हो सकता है।

Image

Mangal Gochar 2024

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही खास माना जाता है। इस राशि परिवर्तन का असर सारी राशियों के लोगों पर होगा। ज्योतिष शास्त्रों में मंगल ग्रह को ऊर्जा और शक्ति का कारक माना जाता है। सितंबर के महीने में 6 सितंबर 2024 को मंगल देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शास्त्रों के अनुसार जब मंगल ग्रह आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करते हैं तो देश दुनिया में बहुत से परिवर्तन होते हैं। 6 सितंबर के बाद मंगल ग्रह 29 सितंबर को पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह का ये गोचर कुछ राशि के जातक के लिए लाभदायक रहेगा। आइए जानें किन राशि वालों को इस गोचर से लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मंगल ग्रह के इस गोचर से मेष राशि के जातक को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान मेष राशि के जातक को बिजनेस में बहुत ही मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है। आपकी लाइफस्टाइल बेहतर हो सकती है। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक को मंगल गोचर से शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। आर्द्रा नक्षत्र में मंगल गोचर के दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही कारोबार में तरक्की हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों पर आर्द्रा नक्षत्र में मंगल गोचर का बहुत ही अच्छा असर होने वाला है। इस दौरान आपको जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप इस समय में नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में आपको मुनाफा हो सकता है। आप नई कार्य योजना बना सकते हैं और योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातक को मंगल गोचर से लाभ मिल सकता है। छात्रों को इस समय में लाभ मिल सकता है। आपको मेहनत का फल मिल सकता है। आप इस दौरान किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम के लिए इस अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में मंगल कार्य हो सकता है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article