अध्यात्म

Hartalika Teej Puja Vidhi In Hindi: हरतालिका तीज की पूजा विधि क्या है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी

Hartalika Teej Puja Vidhi in Hindi (हरतालिका तीज पूजा विधि ) Hartalika Teej Mantra and Slok: इस साल हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर को पड़ा है। इस व्रत में शिव-पार्वती की प्रतिमा बनाई जाती है और फिर शुभ मुहूर्त में महिलाएं इन मूर्तियों की पूजा करती हैं। चलिए जानते हैं हरतालिका तीज की पूजा विधि।

Image

Hartalika Teej Puja Vidhi With Mantra

Hartalika Teej Puja Vidhi in Hindi (हरतालिका तीज पूजा विधि ) Hartalika Teej Mantra and Slok: हरतालिका तीज व्रत पति की लंबी उम्र के लिए किया जाने वाला सबसे कठिन व्रत माना जाता है। इस व्रत में लगभग 30 घंटों तक अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता है। मान्यताओं अनुसार सबसे पहले माता पार्वती ने ये व्रत किया था। कहते हैं भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को पार्वती जी ने रेत से शिवलिंग बनाकर उसकी विधि विधान पूजा की थी। इसी व्रत के परिणामस्वरूप उन्हें भगवान शिव की प्राप्ति हुई थी। कहते हैं तभी से ये व्रत सुहागिन महिलाओं में लोकप्रिय हो गया है। इस साल हरतालिका तीज व्रत 6 सितंबर को मनाया जा रहा है। चलिए जानते हैं इसकी पूजा विधि क्या है।

हरतालिका व्रत पूज विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi In Hindi)

  • हरतालिका तीज व्रत में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की जाती है।
  • पूजा शुरू करने से पहले इन तीनों देवी-देवताओं की प्रतिमा बनाएं।
  • इसके बाद इन मूर्तियों को पूजा के स्थान पर स्थापित करें।
  • अब सबसे पहले भगवान गणेश को तिलक करें और फिर उन्हें दूर्वा अर्पित करें।
  • फिर माता पार्वती और भगवान शिव की विधि विधान पूजा करें।
  • प्रतिमाओं पर फूल माला चढ़ाएं।
  • महिलाएं पार्वती माता को सुहाग का एक पिटारा चढ़ाएं। साथ में भगवान शिव को धोती चढ़ाएं।
  • फिर हरतालिका तीज की कथा सुनें।
  • अंत में आरती करके भोग लगाएं।
  • पूजा के बाद सुहाग की पिटारी और धोती किसी ब्राह्मण को दान कर दें।
  • इसके बाद अगले दिन व्रत खोल लें।

कुंवारी लड़की हरतालिका तीज कैसे करें (Kuwari Ladki Hartalika Teej Kaise Kare)

हरतालिका तीज व्रत बिना खाए पिए रखा जाता है। कहते हैं अगर ये व्रत एक बार शुरू कर दिया जाए तो इसे जीवन भर रखना चाहिए। व्रत को बीच में छोड़ना नहीं चाहिए। व्रत वाले दिन महिलाओं को सोना नहीं चाहिए। संभव हो तो रात्रि भर जागरण करना चाहिए। फिर व्रत के अगले दिन फिर से शिव-पार्वती की पूजा कर अपना व्रत खोलना चाहिए। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी करती हैं।

हरतालिका तीज के मंत्र (Hartalika Teej Ke Mantra)

  • ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव
  • ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः
  • नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
  • ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ
  • ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नमः शिवाय
  • ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ
  • ऊँ साम्ब शिवाय नमः
  • ऊँ पार्वत्यै नमः

हरतालिका तीज पर क्या करना चाहिए (Hartalika Teej Vrat Me Kya Karna Chahiye)

इस दिन महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर स्नान कर नए वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद अपने घर के पास किसी मंदिर में जाकर भगवान शंकर और मां पार्वती की विधि विधान पूजा करनी चाहिए। मंदिर से आने के बाद अपने पति के पैर छुएं। फिर शाम के समय सुहागिन स्त्रियों को दोबारा से स्नान करना चाहिए। इस समय भगवान शिव और माता पार्वती की रेत से बनाई गई मूर्ति की पूजा करनी चाहिए।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article