Mangal Asta 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल साहस और शक्ति का प्रतीक है और इन्हें क्रूर ग्रह भी माना जाता है। मंगल ग्रह रविवार, 24 सितंबर को शाम 6:26 बजे होने कन्या राशि में अस्त होने वाले हैं। मंगल ग्रह लोगों को करियर में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके कन्या राशि में अस्त होने के कारण सभी राशियों पर कुछ ना कुछ असर पड़ेगा। जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर होता है उन्हें मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मंगल की कन्या राशि में अस्त होने से किन राशि वालों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
इन राशियों पर पड़ेगा असर
मेष
मंगल के अस्त होने का असर मेष राशि पर शुभ फलदायी नहीं होने वाला है। इस राशि के जातकों को अधिक सावधान रहना होगा। काम के क्षेत्र में देरी हो सकती है। कार्य पूरे होने में समय लग सकता है। सेहत को लेकर भी सर्तक रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
वृषभ
वृषभ राशि वालों मंगल अस्त से सावधान रहना होगा। इस दौरान आपकी एक छोटी सी गलती भी आपको भारी पड़ सकती है। काम के बोझ के कारण कार्यस्थल पर तनाव भी हो सकता है। कार्यस्थल पर भी परेशानियां आएंगी। यह भी संभावना है कि आपकी आय का स्रोत बंद हो जाएगा।
कर्क
मंगल की स्थिति के कारण कर्क राशि वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस अवधि में आपको कामकाज में व्यवधान हो सकता है। इस दौरान मित्रों से सहयोग भी नहीं मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां आ सकती हैं। सेहत को लेकर भी सावधान रहें।
सिंह
मंगल की स्थिति के कारण सिंह राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान लोगों को अपने काम में सावधानी बरतनी चाहिए। इसके अलावा, महत्वपूर्ण व्यावसायिक नुकसान भी हो सकता है। इसलिए निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें।
