अध्यात्म

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे धनवान

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन दान सबसे आवश्यक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं, मतलब उत्तर दिशा की ओर गमन करते हैं। इस कारण यह समय देवताओं का दिन होता है। मकर संक्रांति के दिन किए गए दान का फल दोगुना होता है। वहीं, अगर यह दान राशि के अनुसार किया जाए तो और भी अच्छा माना जाता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

मकर संक्रांति पर क्या दान करें

Makar Sankranti 2026: साल 2026 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन दान का विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में गोचर करते हैं और उत्तरायण हो जाते हैं। यानी उत्तर दिशा में चाल चलने लगते हैं। इस दिन किए गए दान का फल दोगुना मिलता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन तिल, गुड़, कंबल, अनाज, फल, वस्त्र और धन का दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। वहीं, इस दिन राशि के अनुसार दान करने से ग्रहों की कृपा और मजबूत होती है, पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। दान हमेशा जरूरतमंद, ब्राह्मण या मंदिर में करें। इस दिन तिल और गुड़ का दान सभी राशियों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आइए जानते हैं कि आज मकर संक्रांति के दिन आप राशि के अनुसार कौन सी चीजों का दान कर सकते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों को लाल वस्त्र, लाल चंदन, लाल फल (सेब, अनार) या मसूर दाल का दान करना चाहिए। यह मंगल ग्रह को प्रसन्न करता है और साहस, ऊर्जा तथा विजय प्रदान करता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सफेद वस्त्र, दूध, चावल, चीनी या सफेद फूल दान करें। शुक्र ग्रह की कृपा से धन, सौंदर्य और पारिवारिक सुख बढ़ता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, हरा कपड़ा या किताबें दान करना शुभ है। बुध ग्रह मजबूत होकर बुद्धि, व्यापार और संवाद में सफलता देता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को दूध, चावल, सफेद वस्त्र या चांदी का सिक्का दान करना चाहिए। चंद्रमा प्रसन्न होकर मानसिक शांति और स्वास्थ्य लाभ देते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को केसरिया या पीला वस्त्र, गुड़, चने की दाल या सोना/पीला फूल दान करें। सूर्य की कृपा से नेतृत्व, सम्मान और तेज बढ़ता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए हरी मूंग दाल, हरा कपड़ा या सब्जियां दान करना फायदेमंद है। बुध ग्रह स्वास्थ्य और रोजगार में सुधार लाता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों को सफेद वस्त्र, चीनी, दही या गुलाबी फूल दान करें। शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य और वैवाहिक सुख बढ़ाता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को लाल मसूर दाल, लाल फल या लाल कपड़ा दान करना चाहिए। मंगल की शक्ति से साहस और चुनौतियों पर विजय मिलती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए पीली वस्तुएं (चने की दाल, केला, हल्दी, पीला कपड़ा) दान करना सर्वोत्तम है। गुरु ग्रह ज्ञान, भाग्य और आध्यात्मिक उन्नति देता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को काला तिल, काला कपड़ा, लोहा या उड़द दाल दान करना चाहिए। शनि देव प्रसन्न होकर स्थिरता, मेहनत का फल और दीर्घकालिक सफलता प्रदान करते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को नीला कपड़ा, तिल, सरसों का तेल या नीली वस्तुएं दान करें। शनि और राहु संतुलित होकर आकस्मिक लाभ और मानसिक शांति देते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए पीली चने की दाल, केला, पीला कपड़ा या हल्दी दान करना शुभ है। गुरु की कृपा से आध्यात्मिक शांति और धन वृद्धि होती है।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article