Magh Gupt Navratri Totke 2024 In Hindi : हिंदू धर्म में नवरात्रि का समय देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा के लिए समर्पित है। हर साल चार नवरात्र मनाए जाते हैं, जिनमें से दो को गुप्त नवरात्र और दो को प्रचलित नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि माघ और आषाढ़ माह में आती हैं। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है। इस दौरान तंत्र साधना करने वाले साधक माता के नौ रूपों की पूजा- अर्चना करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस समय गुप्त रूप से माता की पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। गुप्त नवरात्रि के समय माता रानी को प्रसन्न करने के लिए कुछ टोटके किये जाते हैं। आइए जानते हैं इस दौरान किन टोटकों को करना चाहिए।
Magh Gupt Navratri Totke (माघ गुप्त नवरात्रि टोटके 2024)
- गुप्त नवरात्रि के दौरान किसी भी माता मंदिर में जाकर माता रानी की ध्वजा लगानी चाहिए और पंड़ितों को दक्षिणा देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से साधक पर हमेशा माता रानी की कृपा बनी रहती है।
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान कमल के फूल चढ़ाने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इससे देवी मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
- यदि शत्रु आपके सारे काम बिगाड़ देता है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी के मंदिर में जाकर तेल का दीपक जलाएं और 11 बार "ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे" का जाप करें। माना जाता है कि यह मंत्र व्यक्ति को सभी बाधाओं से बचाता है।
- नवरात्रि के दौरान जरूरतमंदों और गरीबों को काले तिल का दान करें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और आपके घर में धन का आगमन होगा।
- अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता है तो गुप्त नवरात्रि के दौरान रोज सुबह एक पीपल के पत्ते पर "राम" लिखें और उस पर कुछ मीठा रखकर हनुमान मंदिर में चढ़ा दें। इससे आर्थिक लाभ होगा
- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में घर में कपूर और लौंग से आरती करनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जो सुख और शांति लाता है
