अध्यात्म

Lucky Colour Today : आज आपके लिए कौन सा कलर रहेगा लकी, जानिए 10 मई के दिन किन रंग के पहनें कपड़े

Lucky Colour Today (10 May 2026) : ज्योतिष में रंगों का काफी महत्व बताया गया है। अगर डेली अपनी राशि के अनुसार शुभ रंग के कपड़े पहने जाएं तो पूरा दिन अच्छा रहता है। जानिए आपका शुभ रंग क्या है।

Image

आज का शुभ रंग

Lucky Colour Today (10 May 2026) : ज्योतिष शास्त्र में रंगों का विशेष महत्व माना गया है। हर रंग किसी न किसी ग्रह की ऊर्जा से जुड़ा होता है और सही रंग का चुनाव व्यक्ति के आत्मविश्वास, मानसिक स्थिति और भाग्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। 10 मई 2026, रविवार के दिन चंद्रमा पहले मकर राशि में रहेंगे और दोपहर 12:12 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष ऊर्जा लेकर आया है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज आपकी राशि के लिए कौन सा रंग सबसे ज्यादा शुभ रहेगा और किस रंग के कपड़े पहनने से पॉजिटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं, तो यहां जानिए सभी 12 राशियों का लकी कलर क्या रहेगा।

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए लाल और नारंगी रंग बेहद शुभ रहने वाला है। लाल रंग आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाएगा, जबकि नारंगी रंग मानसिक उत्साह और सकारात्मकता देगा। इंटरव्यू, मीटिंग या किसी महत्वपूर्ण काम में जा रहे हैं तो इन रंगों के कपड़े पहनना लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज बैगनी और सफेद रंग भाग्यशाली माने गए हैं। सफेद रंग मन को शांत रखेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा, जबकि बैगनी रंग आत्मबल और क्रिएटिविटी बढ़ाने में मदद करेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए सफेद और बैगनी रंग शुभ रहेंगे। अगर आज किसी नए काम की शुरुआत करने वाले हैं या किसी खास व्यक्ति से मिलने जा रहे हैं, तो इन रंगों का प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए लाल और नारंगी रंग आज सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। ये रंग आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और काम में ऊर्जा बनाए रखेंगे। परिवार और करियर दोनों में संतुलन बनाने में भी मदद मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए पीला और हरा रंग शुभ रहेगा। पीला रंग सम्मान और सफलता दिलाने वाला माना जाता है, जबकि हरा रंग मानसिक शांति और तरक्की का संकेत देता है। आज इन रंगों के कपड़े पहनना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि

आज कन्या राशि वालों के लिए सफेद और आसमानी रंग बेहद शुभ रहेंगे। आसमानी रंग तनाव कम करने में मदद करेगा और सफेद रंग सकारात्मक सोच को मजबूत बनाएगा। ऑफिस या पढ़ाई से जुड़े कामों में इन रंगों का असर अच्छा रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए हरा और आसमानी रंग लकी रहने वाले हैं। हरा रंग रिश्तों में मिठास और आर्थिक स्थिरता देगा, जबकि आसमानी रंग मन को शांत रखेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज पीला और लाल रंग शुभ माने गए हैं। लाल रंग साहस और आत्मविश्वास देगा, वहीं पीला रंग भाग्य और सफलता को मजबूत करेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए पीला और लाल रंग लाभकारी रहेगा। अगर आज किसी महत्वपूर्ण काम या यात्रा पर जा रहे हैं, तो इन रंगों का उपयोग करना शुभ माना जाएगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग आज शुभ परिणाम देने वाला है। नीला रंग मानसिक स्थिरता और धैर्य देगा, जबकि हरा रंग तरक्की और सकारात्मक सोच बढ़ाएगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए नीला और सफेद रंग शुभ रहेगा। सफेद रंग मानसिक शांति देगा और नीला रंग आत्मविश्वास तथा निर्णय क्षमता को मजबूत करेगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सफेद और नारंगी रंग आज शुभ रहने वाले हैं। नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह बढ़ाएगा, जबकि सफेद रंग मन को शांत और संतुलित बनाए रखेगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article