Aaj Ka Rashifal (10 May 2026) आज का राशिफल : आज रविवार के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा मकर राशि में हैं और दोपहर 12:12 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शेष ग्रह गोचर पूर्ववत रहेंगे। सूर्य, बुध मेष राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि और मंगल मीन राशि में तथा शुक्र वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन आत्मचिंतन, कर्म और सकारात्मक ऊर्जा को मजबूत करने वाला है।
प्रकृति का प्रत्येक कण ईश्वर की दिव्य ऊर्जा से भरा हुआ है। जीवन में वर्तमान का महत्व समझें और कर्मयोग के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। रविवार के दिन सूर्योपासना विशेष फलदायी मानी गई है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें और भगवान शिव का स्मरण करते रहें। दान-पुण्य करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। जरूरतमंदों को अन्न, जल और वस्त्र का दान अवश्य करें।
मेष राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
आज चन्द्रमा पहले दशम और फिर एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे जॉब और करियर में नई संभावनाएं बनेंगी। यदि मनचाही पोस्ट अभी तक नहीं मिली है तो निराश न हों, आने वाला समय बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई डील से लाभ मिल सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी। युवा वर्ग को लव लाइफ और करियर के बीच संतुलन बनाना होगा। मैनेजमेंट और आईटी फील्ड के छात्रों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी।
उपाय: दुर्गासप्तशती का पाठ करें तथा गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 02, 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृषभ राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
दोपहर 12:12 बजे के बाद चन्द्रमा दशम भाव में आकर कर्म क्षेत्र को मजबूत करेंगे। परिवार से जुड़े कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। जॉब में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सूर्य द्वादश भाव में हैं इसलिए विवादों से बचना जरूरी रहेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। संतान के विवाह या करियर को लेकर चिंता रह सकती है।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।
शुभ रंग: बैंगनी, सफेद
शुभ अंक: 03, 09
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
आज का दिन करियर निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। दोपहर बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में आकर सफलता के नए मार्ग खोलेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। रुका हुआ सरकारी कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। युवा वर्ग को भावुकता से बचना होगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में धन लाभ की संभावना है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, बैंगनी
शुभ अंक: 05, 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
दोपहर बाद चन्द्रमा अष्टम भाव में आएंगे, इसलिए मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास जारी रहेंगे लेकिन अभी धैर्य रखना होगा। बिजनेस में समय प्रबंधन बहुत जरूरी रहेगा। लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए रिश्तों में विश्वास बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन राहु के प्रभाव से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
उपाय: माता दुर्गा की उपासना करें तथा उड़द और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: लाल, नारंगी
शुभ अंक: 04, 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
दोपहर बाद चन्द्रमा सप्तम भाव में आकर बिजनेस और वैवाहिक जीवन में शुभ परिणाम देंगे। सूर्य और गुरु का गोचर भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलने की संभावना है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए साथी के साथ समय बिताएं। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
उपाय: सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें, तिल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: पीला, हरा
शुभ अंक: 05, 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
शनि और मंगल का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। दोपहर बाद चन्द्रमा छठे भाव में आकर प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में सफलता दिला सकते हैं। नौकरी में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने की संभावना है।
उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें तथा चावल और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: सफेद, आसमानी
शुभ अंक: 05, 07
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
दोपहर बाद पंचम चन्द्रमा छात्रों और करियर के लिए शुभ रहेंगे। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स से लाभ होगा। नौकरी का तनाव कम करने की कोशिश करें। परिवार में किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। प्रेम जीवन आकर्षक रहेगा। यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में सावधानी रखें और छात्रों को आलस्य से बचना होगा।
उपाय: बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों और तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा, आसमानी
शुभ अंक: 05, 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
अष्टम गुरु और षष्ठम सूर्य रुके कार्यों को पूरा कराने में सहायता करेंगे। धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नौकरी में पोस्ट परिवर्तन का योग बन सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता थी उसमें राहत मिलेगी। प्रेम जीवन बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें तथा सप्त अन्न, तिल और चावल का दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
शुभ अंक: 04, 06
भाग्य प्रतिशत: 75%
धनु राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
दोपहर बाद तृतीय चन्द्रमा और मेष का सूर्य आपके लिए शुभ फलदायी रहेंगे। धन आगमन के योग बनेंगे। मन को नकारात्मक सोच से दूर रखें। बिजनेस में सुधार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा लेकिन बीपी के मरीज सावधानी बरतें। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी। आर्थिक समस्याओं में राहत मिलेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें तथा धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग: पीला, लाल
शुभ अंक: 05, 06
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
दोपहर बाद चन्द्रमा द्वितीय भाव में आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में पहले से बेहतर परिणाम मिलेंगे। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। आंखों से संबंधित समस्या वाले लोग सावधानी रखें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, दुर्गासप्तशती का पाठ करें तथा सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग: नीला, हरा
शुभ अंक: 04, 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
कुंभ राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
दोपहर बाद चन्द्रमा आपकी ही राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस में मित्रों का सहयोग लाभ देगा। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी रह सकती है। प्रेम जीवन में साथी को पर्याप्त समय देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन जल्द सुधार होगा।
उपाय: शिव मंदिर जाकर जलाभिषेक करें तथा मूंग और गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला, सफेद
शुभ अंक: 04, 07
भाग्य प्रतिशत: 70%
मीन राशि का 10 मई 2026 का राशिफल
दोपहर बाद द्वादश चन्द्रमा आपके लिए शुभ रहेंगे। सूर्य द्वितीय भाव में होकर आर्थिक मामलों में लाभ देंगे। नौकरी और व्यवसाय में आपकी सक्रियता सफलता दिलाएगी। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन में थोड़ा तनाव संभव है। बिजनेस में नई योजनाएं लाभ देंगी।
उपाय: सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद, नारंगी
शुभ अंक: 01, 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
