Lalita Saptami 2023: सनातन धर्म में हर एक तीज त्योहार का बहुत महत्व है। हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को ललिता सप्तमी मनाई जाती है। इस बार ये त्योहार आज यानि 22 सितंबर 2023 को मनाई जा रही है। ललिता राधा रानी की सबसे प्रिय सखी थी। उनके जन्मदिवस के रूप में ललिता सप्तमी मनाई जाती है। यह त्योहार ब्रज में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ललिता सप्तमी को संतान सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन का व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और संतानों की आयु में वृद्धि होती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन विधि- विधान से देवी ललिता की पूजा करता है। उसके ऊपर भगवान कृष्ण की कृपा बरसती है। आइए जानते हैं ललिता सप्तमी के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए।
ललिता सप्तमी पूजा विधि ( Lalita Saptami Puja Vidhi)
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- फिर पूजा स्थल को साफ करके पूजा के लिए बैठें और सबसे पहले भगवान श्री गणेश का ध्यान करें।
- फिर भगवान श्री गणेश, भगवान श्री कृष्ण, देवी ललिता, भगवान माता पार्वती और भगवान शालिग्राम की पूजा करें।
- पूजा के दौरान प्रसाद के रूप में नारियल, चावल, हल्दी, चंदन , गुलाल, फूल और दूध चढ़ाया जाता है।
- उसके बाद एख तांबे का बर्तन ले और उसमे जल भरें।
- पूजा के दौरान लाल रंग का धाग अर्पित करें और उसको अपनी कलाई पर बांध लें।
- फिर कथा का पाठ करें और आरती करें।
