अध्यात्म

रसोई में कभी न खत्म होने दें ये 4 चीजें वरना पड़ जाएंगे लेने के देने, बिना वजह झेलनी होंगी समस्याएं

रसोई हमारे घर में काफी महत्वपूर्ण स्थान होता है। इसलिए वास्तु में इसका वर्णन भी काफी महत्वपूर्ण रूप से किया गया है। आज हम आपको वास्तु के अनुसार 4 चीजें बताएंगे जिन्हें रसोई से खत्म नहीं होने देना चाहिए। इसका असर आपके जीवन पर काफी नकारात्मक देखने को मिलता है।

Image

kitchen vastu tips

Kitchen Vastu Tips : रसोईघर किसी भी घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। क्योंकि यहां का सीधा संबंध हमारी सेहत से होता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में रसोई को समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बताया गया है। मान्यता है कि रसोई में कुछ विशेष चीजें हमेशा भरी रहनी चाहिए, वरना आपके घर में आर्थिक तंगी और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है। आज हम आपको ऐसी 4 बताएंगे जो रसोई में कभी खत्म नहीं होनी चाहिए।

1. अनाज

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में अनाज का डिब्बा हमेशा भरा हुआ होना चाहिए। इसे कभी खाली नहीं होने देना चाहिए। मां लक्ष्मी का प्रतीक अनाज यदि रसोई में खाली है, तो इसका साफ संकेत है, कि आपके घर में अभाव ने प्रवेश कर लिया है। इसलिए थोड़ा सा अनाज डिब्बे में जरूर रखें।

2. नमक

वास्तु के अनुसार नमक को घर की सुख-शांति और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। वहीं नमक की कमी को नकारात्मक ऊर्जा का कारण माना गया है। वास्तु के अनुसार, रसोई में नमक का डिब्बा कभी खाली न हो। इस बात का ध्यान हमें हमेशा रखना चाहिए।

3. पानी का पात्र

रसोई में रखा पानी का घड़ा या कोई और पात्र कभी भी पूरी तरह खाली नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार पानी के खाली बर्तन को अशुभता और असंतोष का प्रतीक माना गया है। इसलिए ध्यान रखें कि पानी का पूरी तरह कभी खाली न होने पाए।

4. मसाले

स्वाद और सेहत दोनों के लिए मसाले काफी अहम हैं। यदि आप वास्तु में विश्वास करते हैं, तो आपको जान लेना चाहिए कि रसोई में मसालों की कमी आपको कभी नहीं करनी चाहिए। जी हां विशेषकर हल्दी आपकी रसोई में कभी न खत्म हो। क्योंकि इसे समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article