Sawan Last Monday Rituals: देवों के देव महादेव भगवान शिव की कृपा पाने का सबसे शुभ अवसर सावन का अंतिम सोमवार होता है। अगर आप अच्छे और सच्चे जीवनसाथी की तलाश में हैं तो भोलेनाथ की कृपा से आपकी ये मनोकामना पूरी हो सकती है जिसका सबसे सही समय सावन का महीना और सोमवार का दिन होता है। भोलेनाथ की कृपा के लिए आपको इन उपायों को श्रद्धा और विश्वास से अपनाना चाहिए जिससे आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण होगी।
शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें: स्थिरता और तमाम चिंताओं को भूलकर ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करते हुए शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें इससे विवाह का योग बनता है। जीवन में स्थिरता के लिए भी ऐसा करना अनुकूल है।
गौरी-शंकर की पूजा करें: गौरी-शंकर की एक साथ पूजा करें। भगवान शिव और माता पार्वती की एकसाथ पूजा करने से शुभ संयोग बनते हैं और विवाह की प्राप्ति होती है। दीपक जलाकर 'ॐ गौरीशंकराय नमः' मंत्र का जाप करना ना भूलें।
सफेद वस्त्र धारण करें और शिव मंदिर जाएं: अच्छे और इच्छित जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए हल्के रंग के वस्त्र पहनकर कुंवारी लड़कियां इस दिन शिव मंदिर जाएं और जलाभिषेक करें। मन की शुद्धि और शिव कृपा शीघ्र प्राप्ति के लिए गाय को हरा चारा, गरीबों को सफेद वस्त्र और चावल दान दें।
ध्यान देने योग्य बात: बेलपत्र और धतूरा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। मनचाहे वर या वधू की कामना करते हुए बेलपत्रों पर राम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ करना भी लाभप्रद होता है। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
