Ank Shastra: दिल के राज छिपाने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, कहलाते हैं छुपे रुस्तम
- Edited by: मेधा चावला
- Updated Dec 8, 2025, 12:39 PM IST
Ank Shastra: अंक शस्त्र कहता है कि नंबरों का हमारे जीवन और व्यक्तित्व पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में एक खास मूलांक है जिसके प्रभाव में आने वाले लोगों को छुपा रुस्तम कहा जाता है। वे बड़े से बड़ा राज दिल में दबाकर रह सकते हैं और बेहद करीब होते हुए भी आपको इसकी भनक भी लगने देते।
इस मूलांक के लोग होते हैं छुपे रुस्तम (Pic: Canva)
Ank Shastra: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके व्यक्तित्व में एक अलग ही गहराई और रहस्य होता है। उनके दिल में छुपे राज को जानना बहुत मुश्किल है। वे आपके साथ कैसे भी रहें, लेकिन वे आपके बारे में असल में क्या सोचते हैं यह जान पाना नामुमकिन है।
हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 के जातकों की। अंक शास्त्र के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। इन लोगों को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि इनके अंदर कितने छिपे हुए गुण हैं। इन्हें लोग अक्सर गंभीर और सीरियस मानते हैं, लेकिन असल में ये दूसरों से थोड़ा अलग होते हैं।
मूलांक 8 वाले लोग ज्यादातर इंट्रोवर्ट यानी अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन्हें भीड़-भाड़ पसंद नहीं होती और न ही अनावश्यक बातचीत में समय बिताना इन्हें भाता है। ये लोग अपने लिए समय निकालना पसंद करते हैं और अकेले रहकर अपने विचारों और भावनाओं को समझने में विश्वास रखते हैं। अपने दिल के गहरे और निजी राज इन्हीं के अंदर सुरक्षित रहते हैं।
इनका स्वभाव बहुत गंभीर और निश्चयी होता है। ये हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति सच्चे और प्रतिबद्ध रहते हैं। मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते, चाहे सफलता देर से मिले। एक बार जो ठान लें, उसे पूरा करके ही मानते हैं। यही दृढ़ निश्चय इन्हें जीवन में मजबूत बनाता है और इसी वजह से ये लोग अक्सर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
मूलांक 8 वाले लोग दूसरों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करना मुश्किल मानते हैं। ये अपने दिल की बात आसानी से नहीं बताते और जो विचार और फीलिंग्स इनके मन में होती हैं, वे अक्सर इनके भीतर ही रहती हैं। लेकिन जिनसे ये घुल-मिल जाते हैं, उनके सामने ये अपने दिल की बातें खुलकर रख सकते हैं।
ये जीवन में कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना धैर्य और समझदारी से करते हैं। मुश्किल समय में भी ये हिम्मत नहीं हारते और अपने रास्ते पर डटे रहते हैं। यही कारण है कि इनके आसपास के लोग अक्सर इनसे राय लेना पसंद करते हैं।
इनपुट - आईएएनएस