अध्यात्म

Kartik Maas Rashi Upay 2024: कार्तिक मास में राशि के अनुसार करें सरल उपाय, विष्णु जी की बनेगी कृपा

Kartik Maas Rashi Upay 2024: कार्तिक का महीने हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु की उपासना बहुत लाभकारी होता है। आइए जानते हैं इस मास में राशि के अनुसार किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Kartik Maas Rashi Upay

Kartik Maas Rashi Upay 2024: इस साल कार्तिक माह 18 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा और 15 नवंबर तक चलेगा। इस माह में पूजा व व्रत का विशेष महत्व है। इस माह में विष्णु पूजा करें तथा रात्रि में चंद्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। मन की एकाग्रता के लिए विशेष ध्यान पूजा का भी विधान है। तुलसी पूजा के लिए यह माह प्रसिद्ध है। तुलसी विष्णुप्रिया हैं। धन धान्य व सौभाग्य में वृद्धि के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ भी आवश्यक है। आइए अब जानते हैं कार्तिक माह में प्रत्येक राशि के अनुसार दैहिक,दैविक तथा भौतिक संतापों को दूर करने के लिए सरल उपाय व राशिफल।

कार्तिक मास में राशिनुसार करें ये खास उपाय

मेष

धन की प्राप्ति होगी। जॉब व व्यवसाय में प्रगति है। भगवान विष्णु जी के साथ हनुमान जी की भी पूजा करें। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ तथा गेहूं का दान करें। श्री सूक्त का पाठ फलदायी है।

वृष

जॉब में प्रोमोशन है।बिजनेस में प्रोग्रेस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सोमवार व शुक्रवार को चावल तथा चीनी का दान करें गोशाला में गाय का भोजन दान करें।

मिथुन

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धन का आगमन होगा। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ शुभदायी है। बुधवार को मूंग की दाल का दान करें । अन्न का दान करना लाभकारी है।

कर्क

धन का व्यय होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। शिव उपासना करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। प्रत्येक सोमवार को सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 बार पाठ करें। किसी एक सोमवार को अपने वजन के बराबर चावल का दान करें।

सिंह

छात्रों को लाभ मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति है। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें । सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। मंगलवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

कन्या

व्यवसाय में धन का आगमन होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। प्रातःकाल ब्रम्हमुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करें।बुध के बीज मंत्र का जप करें। जॉब में उन्नति के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

तुला

बिजनेस में संघर्ष रहेगा। जॉब में प्रोग्रेस है। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें। श्री गणेश व लक्ष्मी पूजा करें। शुक्रवार को चावल का दान करें।

वृश्चिक

रियल स्टेट फील्ड से लाभ होगा। बिजनेस में संघर्ष है। रोगों से मुक्ति के लिए हनुमानबाहुक व बजरंगबाण का पाठ करें। प्रत्येक गुरुवार को श्री अरण्यकाण्ड का भी पाठ करें। गुड़ का दान करें।

धनु

गुरु धार्मिक कार्यों में प्रगति होगा। व्यवसाय में प्रगति है। श्री रामचरितमानस का सम्पूर्ण पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ छात्रों के लिए बहुत ही लाभदायी है।

मकर

राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। धन आगमन से खुश रहेंगे। शिव पूजा करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ भी करें। शनिवार को तिल का दान करें।

कुंभ

बिजनेस प्रोग्रेस से मन खुश रहेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के लिए इस माह सम्पूर्ण श्री रामचरित मानस का पाठ पूर्ण करें। बुधवार को उड़द का दान करें। शनिवार को काले वस्त्रों का दान करें।

मीन

स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। छात्र प्रतियोगिता में सफलता के लिए गुरु के बीज मंत्र के साथ साथ चंद्रमा के भी बीज मंत्र का जप करें। तुलसी का पत्ता विष्णु जी को अर्पित करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article