अध्यात्म

Karwa Chauth Sargi Samagri: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाना चाहिए

Karwa Chauth 2023 Sargi Items List: करवा चौथ व्रत की शुरुआत सुबह सरगी के साथ ही होती है। यह सरगी सास द्वारा बहू को दी जाती है। इस सरगी में कई चीजें शामिल हैं। यहां देखें करवा चौथ सरगी सामान लिस्ट।

Image

Karwa Chauth 2023 Sargi Items List In Hindi

Karwa Chauth 2023 Sargi Items List (करवा चौथ सरगी लिस्ट): हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। ये व्रत सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। ये व्रत सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक रखा जाता है। व्रत की शुरुआत सुबह सरगी लेकर की जाती है (Karwa Chauth Sargi Thali List 2023)। सरगी का मुहूर्त सुबह सूर्योदय से पहले का होता है। कई जगहों पर सरगी सास द्वारा बहू को दी जाती है और बहू इसी सरगी में मिले भोजन को ग्रहण करके अपना व्रत प्रारंभ करती है। यहां देखें सरगी सामग्री लिस्ट (Karva Chauth Sargi Items List)।

Karwa Chauth Sargi Items List In Hindi (करवा चौथ सरगी सामग्री लिस्ट)

  • ताजे फल
  • सूखे मेवे
  • मिठाई
  • हलवा
  • सुहाग का सामान (16 Shirngar List)
  • फेनिया

Karwa Chauth Sargi Food Items (करवा चौथ की सरगी में क्या खाएं)

  • दूध और फेनी
  • नारियल पानी
  • सरगी में फल जरूर खाएं
  • फल और मेवे

Karwa Chauth Sargi Time 2023 (करवा चौथ सरगी टाइम 2023)

करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले यानी ब्रह्ममुहूर्त में सरगी खाई जाती है। 2023 में करवा चौथ की सरगी लेने का समय सुबह 4 बजे से लेकर 4 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ऐसा माना जाता है कि अगर ब्रह्म मुहूर्त के बाद सरगी खाते हैं तो इससे व्रत भंग हो जाता है। इसलिए करवा चौथ पर सरगी लेने के समय का विशेष ध्यान रखें।

Karwa Chauth 2023 Sargi Vidhi (करवा चौथ में सरगी कैसे लेते हैं)

करवा चौथ का त्यौहार सरगी के साथ आरम्भ होता है। इसलिए करवा चौथ के दिन सरगी का समय शुरू होने से पहले उठ जाएं। ये सरगी सास द्वारा बहू को दी जाती है। सरगी में खाने-पीने की चीजें, सूखे मेवे, नारियल, फल, कपड़े इत्यादि चीजें शामिल हैं। सास बहू के लिए सुबह-सुबह सरगी का भोजन तैयार करती है। फिर बहू सास द्वारा दिए गए भोजन को ग्रहण करके अपना निर्जला व्रत शुरू करती है। फिर शाम को सभी महिलाएं श्रृंगार करके एकत्रित होती हैं और फेरी की रस्म करती हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article